tag manger - बिहार : आम महोत्सव में जर्दालु ने सबका ध्यान खींचा – KhalihanNews
Breaking News

बिहार : आम महोत्सव में जर्दालु ने सबका ध्यान खींचा

पटना में तीन के आम महोत्सव में लोगों के आकर्षण का केन्द्र ज़र्दालु प्रजाति रही | ज़र्दालु आम को जी आई टैग मिलने के बाद इसका निर्यात भी किया जाता है| ज़र्दालु को बिहार आम महोत्सव में विशेष जगह देकर प्रदर्शित किया गया है | आम महोत्सव तीन दिन चलेगा |

आम महोत्सव का उद्घाटन कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया| इस महोत्सव में विभिन्न जिलों के सैकड़ों किसान जुटे हैं| बड़ी संख्या में लोग यहां पर आमों की प्रदर्शनी भी देखने आ रहे हैं| उद्घाटन के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में लगातार फल और सब्जी उपजाने के लिए सरकार के द्वारा किसानों की मदद की जा रही है|

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा- बिहार में विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग किस्म के आम की प्रजातियां होती है| यहां पर कुल सात हजार से ज्यादा किस्म के आम को लेकर किसान पहुंचे हैं| बिहार के किसान एक तरह के वैज्ञानिक हैं, तरह तरह के फल लगाते रहते हैं| कृषि वैज्ञानिक भी इस दिशा में लगातार खोज करते रहते हैं|

पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण आम महोत्सव नहीं हो पाया था लेकिन इस बार विभाग की तरफ से इस महोत्सव को मनाया जा रहा है| इस महोत्सव में बिहार के किसान भाई लोग अपने अपने आम को लेकर आये हैं| किसानों को आम के लिए एक बड़ा मार्केट मिले इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है| कृषि विभाग किसानों को आम की फसल के बगीचे लगाने के लिए भी आर्थिक सहायता देने का काम करेगी|

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग किस्म के आम की प्रजातियां है| यहां पर सात हजार से ज्यादा किस्म के आम को लेकर किसान पहुंचे हैं| कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार में कई क्वालिटी के आम की पैदावर होती है|

प्रदर्शनी में आम प्रेमियों को लंगड़ा, कृष्णभोग, दशहरी एवं अन्य, देर से पकने वाली किस्में जैसे- फजली, सुकुल, सीपिया, चौसा एवं अन्य, शंकर किस्में यथा- आम्रपाली, मल्लिका, सिंधु, पूसा अरूणिमा, अंबिका, महमूद बहार, प्रभा शंकर एवं अन्य और बीजू आम किस्में देखने और खरीदने को मिलेगी|

इस प्रदर्शनी में भागलपुर के जर्दालू आम की विशेष तौर पर पेशकश है| जर्दालू आम को भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2018 में जीआई टैग प्रदान किया गया है| बिहार में 1.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में इस आम के बाग स्थापित हैं, जिसमें करीब 15.50 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है| भागलपुर के जैविक जर्दालू आम की विदेशों में काफी मांग है, इसका निर्यात बहरीन, बेल्जियम एवं इंग्लैंड में किया जाता है|

आम महोत्सव के पहले दिन किसानों को बेहतरीन किस्मों के आम उत्पादन के लिए सम्मानित भी किया गया|

About admin

Check Also

बिहार : ज्यादा पैदावार वाली मक्का की नई किस्म की खोज

बिहार में सुबौर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मक्का की ज्यादा पैदावार वाली एक नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *