झारखण्ड : महिलाओं को गाय-भैंस खरीदने के लिए 90 फीसदी मदद – Khalihan News
Breaking News

झारखण्ड : महिलाओं को गाय-भैंस खरीदने के लिए 90 फीसदी मदद

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत महिलाओं को मवेशी खरीदने पर 90 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है | वहीं, अन्य वर्ग के लोगों को 75 प्रतिशत ही अनुदान का लाभ मिलेगा |

मुख्यमंत्री हेमंत सुरेन का मानना है कि झारखंड में ज्यादा तर लोग गांव में रहते हैं और कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं | अगर ये लोग खेती के साथ- साथ बिजनेस के तौर पर पशुपालन भी शुरू कर दें, तो इनकी कमाई में बढ़ोतरी हो जाएगी | यही वजह है कि राज्य सरकार ने मवेशियों की खरीद पर 90 फीसदी सब्सिडी देने का फैसला किया है | यानी महिला किसान अपने जेब से महज 10 प्रतिशत ही पैसे खर्च करने पड़ेंगे |

इस योजना का लाभ पूरे प्रदेश के किसान भाई उठा सकते हैं | दरअसल, सरकार राज्य में दूध उत्पादन के साथ-साथ जैविक खेती को भी बढ़ावा देना चाहती है | इसलिए सरकार ने इस योजना को शुरु किया है |

झारखण्ड के मुख्यमंत्री का मानना है कि जितनी अधिक राज्य में मवेशियों की संख्या होगी, उतना अधिक दूध के साथ- साथ गोबर का भी उत्पादन होगा | ऐसे में राज्य में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगी | अगर किसान भाई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं | खास बात यह है कि केवल झारखंड के निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं |

 

About

Check Also

खाद्य सुरक्षा पर समीक्षा बैठक, शबनम परवीन ने आंगनबाड़ी व कुपोषण केंद्रों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन, विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति और जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *