tag manger - महाराष्ट्र : भारी बारिश, बाढ़ से 3.80 लाख हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त – KhalihanNews
Breaking News

महाराष्ट्र : भारी बारिश, बाढ़ से 3.80 लाख हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त

सूबे में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपाया है। अब तक राज्य में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण मराठवाड़ा क्षेत्र में छह लाख से अधिक किसानों के स्वामित्व वाली लगभग 3.80 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 46 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दे की, मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद, बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, उस्मानाबाद और परभणी शामिल हैं।

राजस्व विभाग ने 1,73,717 हेक्टेयर भूमि का सर्वेक्षण पूरा किया, जो कुल प्रभावित क्षेत्र का 45.85% है। इस वर्ष अब तक इस क्षेत्र में 462.3 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत 296.2 मिमी होती है। औरंगाबाद में संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, 26 जुलाई तक 156.08% बारिश दर्ज की गई थी।

प्राथमिक सर्वेक्षण के अनुसार, मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में अधिक बारिश और बाढ़ के कारण 3,78,866.19 हेक्टेयर भूमि के मालिक 6.23 लाख किसान प्रभावित हुए हैं। नांदेड़ सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 2,98,861.19 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, दुर्भाग्य से, इस क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 660 जानवरों की मौत हो गई और मराठवाड़ा में 182 सर्किलों में अधिक बारिश हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, इस साल अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 46 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 25 की बिजली गिरने से, 20 की डूबने से और एक की दीवार गिरने से मौत हो गई है।

About admin

Check Also

प्याज और दूध के MSP को लेकर महाराष्ट्र के किसान सड़क पर, दफ्तर बंद की अपील

पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र के किसान भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *