tag manger - एशियाई खेल : भारत ने पुरुष हाकी में सिंगापुर को 16-1से हराया – KhalihanNews
Breaking News

एशियाई खेल : भारत ने पुरुष हाकी में सिंगापुर को 16-1से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से दमदार शिकस्त दी। भारत ने शुरुआत से ही मैच में बढ़त बनाकर रखी. भारत ने पहले क्वार्टर में 1 गोल के साथ शुरुआत कर दी थी। इसके बाद टीम का गोल करने का सिलसिला रुका ही नहीं और भारत ने एक के बाद एक गोल दागे और शानदार जीत अपने नाम की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 4 गोल किए. वहीं मनदीप सिंह ने गोल की हैट्रिक लगाई।

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी थी। आज हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सिंगापुर को 16-1 से रौंद दिया. मैच में भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने 13वें मिनट पर किया। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। images credit – google

About

Check Also

फोटो -विकास चौधरी

चावल, गेहूं, मक्का, मूंगफली और सोयाबीन का रिकार्ड उत्पादन का दावा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए मुख्‍य कृषि फसलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *