tag manger - हरियाणा : सरसों की सरकारी खरीद 21 मार्च और एक अप्रैल से खरीदा जाएगा गेहूं और चना – KhalihanNews
Breaking News

हरियाणा : सरसों की सरकारी खरीद 21 मार्च और एक अप्रैल से खरीदा जाएगा गेहूं और चना

हरियाणा में इस साल सरसों गेहूं जो और चना की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं| किसानों से समर्थन मूल्य पर 24 मार्च से सरसों तथा गेहूं व चना सहित जौ की खरीद आगामी 1 अप्रैल से शुरू होगी| राज्य की बयान में 92 मंडियों में सरसों की खरीद की जाएगी| इसी तरह से 397 मंडियों में गेहूं के खरीद केंद्र होंगे जो और चना के लिए 2525 खरीद केंद् बनाए गए हैं |

हरियाणा सरकार के मुताबिक इस बार किसानों को सरसों का 5050 रुपया प्रति कुंटल समर्थन मूल्य दिया जाएगा| गेहूं किसानों को 2015 रुपए ,चना किसानों को 5230 रुपए किलो प्रति कुंटल तथा जौ उत्पादक को 165 रुपए प्रति कुंटल भुगतान करना तय किया गया है|

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बात की जानकारी दी है| वो खाद्य,आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे| उन्होंने रबी-2022 की फसलों की सरकारी खरीद को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की| इस अवसर पर विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित रहे|

केंद्र सरकार ने इस बार सरसों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में 400 रुपए की बढोतरी की है| पिछले साल सरसों का रेट 4650 रुपए प्रति क्विंटल था जिसे इस साल 5050 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है,
वहीं चने के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में भी 130 रुपए की बढ़ोतरी की है| पिछले साल सरकार ने इसे 5100 रुपए क्विंटल खरीदा था और इस बार सरकार ने इसका एमएसपी 5230 रुपए रखा है|

About admin

Check Also

https://khalihannews.com/

जलवायु परिवर्तन के असर से 2050 से 20 फीसदी कम होगी धान की पैदावार

पेरिस ओलंपिक में जब भारत की महिला पहलवान जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *