tag manger - चुनाव खत्म होते ही शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं। – KhalihanNews
Breaking News

चुनाव खत्म होते ही शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं।

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होंगी।
हाईस्कूल की परीक्षा सुबह और इंटर की परीक्षाएं दोपहर की पाली में होंगी। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होगी।

सुबह की पाली सुबह आठ बजे और दोपहर की पाली दो बजे से शुरू होगी। शिक्षा निदेशक के मुताबिक हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को सुबह 7.30 बजे तक और इंटरमीडिएट के छात्रों को 1.30 बजे तक अपने कक्ष में पहुंचना होगा। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को सुबह 7.45 बजे से आठ बजे तक और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को दोपहर 1.45 बजे से दो बजे तक प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

इसके अलावा दृष्टि दिव्यांग, शारीरिक रूप से दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दो घंटे का पेपर 2.40 घंटे और तीन घंटे का पेपर चार घंटे का होगा। 28 मार्च से एक अप्रैल तक लगातार परीक्षाएं होंगी। इसके बाद दो और तीन अप्रैल को अवकाश है। इसके बाद चार अप्रैल से नौ अप्रैल तक, उसके बाद 11 अप्रैल से 13 तक लगातार पेपर होंगे, फिर दो दिन के अवकाश के बाद 16 अप्रैल और फिर 18 अप्रैल को परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *