tag manger - रविदास जयंती पर वाराणसी आएंगे चरणजीत सिंह चन्नी| – KhalihanNews
Breaking News

रविदास जयंती पर वाराणसी आएंगे चरणजीत सिंह चन्नी|

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 21 को वाराणसी पहुंचेंग|

संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धनपुर में सेवादार और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मिनी भारत का नजारा अब दिखने लगा है| संत रविदास की 645वीं जयंती इस वर्ष मनाई जाएगी| इस बार रविदास जयंती में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शीश नवाने पहुंचेंगे |

रविदास मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि देश के कई बड़े नेताओं को हर वर्ष की तरह सभी को निमंत्रण पत्र भेजा गया है|मंदिर प्रबंधन की तरफ से निमंत्रण राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निमंत्रण दिया गया है| पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी, हरसिमरत कौर सहित सभी राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है|

रविदास मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि इस निमंत्रण को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविदास जयंती में आने की सहमति दे दी है और उनके आने के कार्यकर्म की जानकारी मंदिर प्रशासन को मिल चुका है| इसके अलावा एक अन्य बड़े नेता के पुत्र के भी आने की जानकारी मिली है| उनके नाम की जानकारी देने से मंदिर प्रशासन ने मना कर दिया|

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *