tag manger - गहलोत करेंगे 9 दिन में 3160 किमी की यात्रा – KhalihanNews
Breaking News

गहलोत करेंगे 9 दिन में 3160 किमी की यात्रा

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मिशन 2030 तहत 9 दिन में 3160 किमी की यात्रा करेंगे। जयपुर के बिड़ला सभागार से यह यात्रा 27 सितंबर को शुरू होगी। सीएम गहलोत यात्रा के बहाने 18 जिलों के 10 प्रसिद्ध मंदिरों में भी पूजा अर्चना करेंगे।

प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए शुरू किए गए मिशन 2030 अभियान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। 2 करोड़ लोगों से सुझाव लेने के बाद सीएम गहलोत अब इस अभियान को घर-घर पहुंचाने के लिए मिशन 2030 यात्रा पर निकल रहे हैं।

आगामी 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस यात्रा का आगाज जयपुर से होगा। यात्रा के आगाज से पहले सीएम गहलोत बिड़ला सभागार में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों से संवाद करेंगे और उसके बाद यात्रा पर निकल जाएंगे। यात्रा के दौरान गहलोत विभिन्न वर्गों से संवाद भी करेंगे। विशेषकर महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस रहेगा। मिशन 2030 यात्रा 9 दिन तक निकलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत 3160 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान मंत्री-विधायकों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ चलेंगे।

About

Check Also

कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा

कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा

कपास बोने वाले किसान इस परेशान होंगे है। किसान अब दूसरी फसलों को अपनाने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *