tag manger - उत्तर प्रदेश : दो रुपये किलो गाय का गोबर खरीदकर योगी-सरकार सीएनजी बनायेगी – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश : दो रुपये किलो गाय का गोबर खरीदकर योगी-सरकार सीएनजी बनायेगी

गोशालाओं को अब आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें सरकार द्वारा झांसी समेत पांच मंडल में गाय के गोबर को दो रुपये में खरीद कर सीएनजी बनाएगी। बरेली में ये प्रोजेक्ट शुरू कर दिया गया है। बाकी, चार मंडलों में भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम वक्फ मन्त्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में गोबर से सीएनजी बनायी जाएगी। इसके लिए किसानों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदने की बात चल रही है। बरेली मण्डल में इसकी शुरूआत हो चुकी है और इसके बाद झाँसी व चित्रकूट मण्डल को भी इसमें जोड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में दूध का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए देशी गाय का संरक्षण व नस्ल सुधार का काम किया जाएगा। अन्ना प्रथा पहले बुन्देलखण्ड की समस्या थी, लेकिन अब यह पूरे प्रदेश की समस्या हो गयी है। इसके लिए निराश्रित गौवंश स्थल खोले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के 1962 डायल करते हुए पशु चिकित्सक व स्टाफ उनके घर पर पहुँचेगा। झाँसी में भी जल्द ही मोबाइल वैन की व्यवस्था शुरू होगी। ललितपुर में पशुओं को भूसा खरीद में गड़बड़ी पर टेण्डर प्रक्रिया रोकने को कहा गया है|

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई पराग डेयरी घाटे में है, लेकिन झाँसी की घाटे में नहीं है। झाँसी में छाछ, मक्खन बनाने के लिए की सुविधा दिलायी जाएगी। इसके लिए किसानों के सहकारी संगठन हैं|

About admin

Check Also

किसानों के लिए संकट में सहारा बनी डबल इंजन सरकार 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्रीमियम का 98% देगी सरकार

किसानों के लिए संकट में सहारा बनी डबल इंजन सरकार 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्रीमियम का 98% देगी सरकार

किसानों के हर संकट में उनके साथ खड़ी नजर आ रही है। किसानों को फसलों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *