tag manger - हिमाचल प्रदेश : आलू के झुलसा-रोग के लिये लहसुन कारगर ‘दवा’   – KhalihanNews
Breaking News

हिमाचल प्रदेश : आलू के झुलसा-रोग के लिये लहसुन कारगर ‘दवा’  

अब आलू की फसल को रोगों और कीटों से लहसुन बचाएगा। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने दोनों फसलों को एक साथ उगाकर इस दिशा में एक सफल परीक्षण कर दोनों की साथ-साथ खेती करने का नया मॉडल तैयार किया है।

यह किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसान एक साथ दो फसलें लेकर दोहरा मुनाफा कमा सकेंगे। लहसुन मिट्टी में सल्फर को मिलाता है और इससे आलू पर हमला करने वाले कीट और रोग नजदीक नहीं फटकते हैं।

केंद्रीय आलू अनुसंधान के निदेशक डॉ. एनके पांडे कहते हैं कि आलू और लहसुन की खेती एक साथ कर किसान आलू की फसल को कीटों और पिछेता झुलसा जैसे तमाम रोगों से बचा सकेंगे। इस दिशा में अभी संस्थान के वैज्ञानिक अधिक तथ्य और आंकडे़ जुटा रहे हैं। इस बारे में फील्ड ट्रायल चल रहा है।

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है | उत्तर प्रदेश राज्य का कुल क्षेत्रफल 2,43,286 किमी चौकोर है जिसमें से 603.76 हेक्टेयर आलू के उत्पादन में शामिल हैं | यह राज्य प्रति वर्ष 14,430.28 टन आलू का उत्पादन करता है |

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश का सेब अब फल-फूल रहा है पूर्वी उत्तर प्रदेश की तराई में !

ठंडे और ऊंचे पहाड़ों से हिमाचल प्रदेश के सेब को तराई में लाने की पहल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *