tag manger - किसान बेचैन : लगातार बढ़ती गर्मी से फसलों पर असर – KhalihanNews
Breaking News

किसान बेचैन : लगातार बढ़ती गर्मी से फसलों पर असर

अप्रैल माह में लगातार चढ़ते पारे की वजह से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित है। देश के कई राज्यों में अभी रबी फसलों की कटाई चल रही है। तेज गर्मी से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है

कई राज्यों में हीट वेव व लू चलने की संभावना दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, पंजाब व हरियाणा में गर्मी ने कई पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोगों का कहना है कि नवरात्र के दौरान इतनी भीषण गर्मी कभी नहीं पड़ी है।

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली में कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है।

अगले 24 घंटे के दौरान राज्यों में बारिश की संभावना स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कर्नाटक और लक्षद्वीप के शेष हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

गुजरात का कांडला पहला शहर जहां पारा 45 डिग्री पार पहुंचा है। स्काईमेट के अनुसार कांडला, भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक है, जो कच्छ की खाड़ी पर स्थित है, यह मानसून पूर्व के मौसम में 45 डिग्री सेल्सियस के निशान को पार करने वाला पहला शहर है। यह पारा स्तर औसत से 10 डिग्री सेल्सियस ऊपर है और अत्यधिक गर्मी की लहर की स्थिति है।

पिछले कुछ दिनों से कच्छ, उत्तरी गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से भी 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के साथ अत्यधिक गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान और गुजरात में इस मौसम के दौरान अब तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है।

पाकिस्तान के सूखे इलाकों से भीषण गर्मी सीमावर्ती राज्यों पर पहुंच रही है। हीट वेव की स्थिति, कुछ इलाकों में गंभीर होती जा रही है, बिना किसी बड़ी राहत के अगले सप्ताह भी बढऩे की संभावना है।

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *