tag manger - लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था। – KhalihanNews
Breaking News
लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था: नगर आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन

लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था।

लखनऊ नगर निगम की अव्यवस्था। ‌ नगर निगम लखनऊ के कर्मचारी भी नगर आयुक्त और महापौर के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इसी कारण शहर की पाश कहीं जाने वाले इलाकों में जलभराव, गंदगी और अतिक्रमण जैसी अव्यवस्था और भी बढ़ गई है। नगर निगम के कई कर्मचारी अपनी मनमानी से काम करते हुए नागरिकों को परेशानी में डाल रहे हैं।

गोमती नगर जैसी प्रमुख कालोनी में , नगर निगम में नागरिकों द्वारा दर्ज शिकायतों के बावजूद भी कई स्थानों पर नालियों को पाटकर बंद कर दिया गया है, नालियों पर पक्के निर्माण की वजह से बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भरने की समस्या बढ़ गई है।

नगर निगम ने हाल ही में गोमती नगर लखनऊ के विराज खंड में लाखों रुपए खर्च कर नई सड़कों को डामर से बनवाया गया है, लेकिन इन सड़कों पर भी कुछ इलाकों में नालियों का पाट बंद किया गया है, जिससे नयी सड़कों को भी बरसाती पानी में भरने का खतरा बना रहता है। नगर निगम की विराज खंड एक में बनवाई गई सड़क का बरसात के पानी की लगातार निकासी न होने से नयी सड़क को नुक़सान पहुंचा रहा है। इस संबंध में सभी स्तर पर अनदेखी की जा रही है।

नगर आयुक्त व संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले में वरिष्ठ पत्रकार विराज खंड निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने की एक सटीक जानकारी देने के बाद एक दोषी भूस्वामी को कई बार नोटिस जारी किया गया। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी कारवाई करने में उदासीनता दिखा रहे हैं। नियमित जल निकासी के लिए नाली पाटकर नगर निगम की जगह पर अवैध निर्माण कराने के मामले में पहले भी अवगत कराया गया था। लिखित जानकारी देने के बावजूद वरिष्ठ पत्रकार की इस शिकायत पर दो साल बाद भी नगर निगम के अमले ने मौके को जाकर देखा तक नहीं। ‌इस संबंध में लखनऊ आयुक्त सुश्री रोशन जैकब से भी लिखित अपील की गई है कि नगर निगम लखनऊ की इस अव्यवस्था और लालफीताशाही को सुधारने के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाए। दो साल से एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा की जा रही शिकायत पर नगर निगम के कोई कदम न उठाने से नगर निगम लखनऊ के दावों की असलियत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

About admin

Check Also

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारिश - तूफान बना सियासी मुद्दा

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारिश – तूफान बना सियासी मुद्दा

कश्मीर घाटी में चुनावी रंगत बदल रही है। हाल ही में आंधी, तूफान, बारिश से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *