tag manger - दिसंबर तक उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ेगी – KhalihanNews
Breaking News

दिसंबर तक उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ेगी

लखनऊ। योगी सरकार दिसंबर तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ेगी। इसके बाबत परिवहन निगम के अफसरों को निर्देश दिया गया है। 4593 गांव सार्वजनिक परिवहन सुविधा से वंचित हैं। योगीराज में सशक्त हो चुकी परिवहन सेवा के जरिये यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस किया जा रहा है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने परिवहन निगम/विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार दिसंबर 2023 तक प्रदेश के सभी गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ लिया जाए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आबाद ग्रामों की संख्या 100983 है तथा ग्राम सभाओं की संख्या 59163 है। इनमें से 4593 गाँव सार्वजनिक परिवहन सुविधा से वंचित हैं। मुख्यमंत्री जी ने इन गाँवों को दिसम्बर 2023 तक इस सुविधा से युक्त किये जाने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा सर्वे

प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में असेवित गांवों को परिवहन निगम की बसों से गाँवों को सुविधा युक्त करने के सम्बंध में परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। बैठक में असेवित गांवों की उपलब्ध सूचना की पुष्टि व त्रुटि-विहीन बनाने हेतु स्थलीय सर्वे की आवश्यकता प्रतीत हुई। यह सर्वे परिवहन विभाग/निगम के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा।

About admin

Check Also

देश के सभी जिलों में स्थापित होंगे सहकारी बैंक

केन्द्र सरकार ने केंद्र ने देश के प्रत्येक जिले में एक सहकारी बैंक और एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *