tag manger - पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग दोहराई केन्द्रीय मंत्री बालियान ने – KhalihanNews
Breaking News

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग दोहराई केन्द्रीय मंत्री बालियान ने

मेरठ । जिला मुख्यालय पर संपन् जाट-संसद में बिरादरी की एकजुटता का संकल्प दोहराते हुए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग को समय की मांग बतायी। मंच से प्रस्तावित राज्य की राजधानी मेरठ को बनाने की जरूरत गिनायीं।

आयोजन में सभी वक्ताओं ने बिरादरी में आडंबर की बजाय आपसी एकता को ज़रूरी कहा। बलियान ने कहा कि अलग राज्य बनाने की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सपना है। बाद में पत्रकारों से रूबरू केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने इस मुद्दे को विस्तार देकर बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश केवल 9 करोड़ की आबादी वाला इलाका है। यूपी में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला इलाका है और यह इलाका शिक्षा, कृषि, उद्योग से समृद्ध भी है। अगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनता है तो यह देश का सबसे बेहतरीन राज्य होगा। यहां विकास की अपार संभावनाएं होंगी।

About

Check Also

रसीले आम को लेकर देश-विदेश के नामचीन विशेषज्ञ लखनऊ में करेंगे खास चर्चा

उत्तर भारत सहित उत्तर प्रदेश का आम और खास बने, इस बाबत 21 सितंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *