tag manger - रूस-यूक्रेन युद्ध और तुर्की भूकंप के बाद कई देशों में भारतीय अंडों की मांग बढ़ी – KhalihanNews
Breaking News

रूस-यूक्रेन युद्ध और तुर्की भूकंप के बाद कई देशों में भारतीय अंडों की मांग बढ़ी

मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दरमियान भारत से अंडे और उसके बने प्रोडक्ट में तकरीबन दुगना की तेजी आई है | इसमें सबसे बड़ी मांग कतर से देखी गई जहां हाल में फुटबॉल विश्व कप (फीफा वर्ल्ड कप) आयोजित हुआ था| इसमें एक देश मलेशिया भी है जिसने अभी हाल में भारत से अंडों का आयात शुरू किया है| मलेशिया का बाजार पहले भारतीय अंडे के लिए नहीं खुला था| मगर हाल में मलेशिया ने इसकी छूट दे दी है |

रूस-यूक्रेन युद्ध और तुर्की भूकंप के बाद कई देशों से अंडों के ऑर्डर भारत को मिल रहे हैं| पिछले साल की तुलना में इस वर्ष चौगुना तक ऑर्डर में वृद्धि देखी जा रही है| एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मांग तब तक बनी रहेगी जब तक प्रभावित देशों में स्थिति सामान्य न हो जाए |

एपीडा की एक रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल-जनवरी 2022-23 में पोल्ट्री प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में 91 परसेंट की तेजी आई है और यह 107 मिलियन डॉलर पर पहुंच गई है जबकि एक साल पहले 56 मिलिनय डॉलर का निर्यात हुआ था |

तुर्की में अभी जो हालात हैं, उसे देखते हुए निर्यात में 10 फीसद तक की तेजी आने की संभावना है | उन्होंने अनुमान जताया कि पिछले साल 100 करोड़ अंडों की खेप भेजी गई | फीफा विश्व कप के दौरान कतर को भारत से लगभग 1.5 करोड़ अंडे भेजे गए | अभी हाल में मलेशिया को भी 50 लाख अंडे भेजे गए हैं |

ओमान भारत के अंडों का सबसे बड़ा खरीदार है | उसके बाद मालदीव्स, संयुक्त अरब आमिरात और कतर का नाम आता है | रूस ऐसा देश है जो भारत से सबसे अधिक एग पाउडर खरीदता है | एग पाउडर खरीदने वाले देशों में दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया और तीसरे पर जापान है |

About admin

Check Also

कृषि यंत्रीकरण में क्रांति: उद्योग ₹1 लाख करोड़ के पार सरकारी सहयोग और तकनीक से खेती बनी स्मार्ट

कृषि यंत्रीकरण में क्रांति: उद्योग ₹1 लाख करोड़ के पार सरकारी सहयोग और तकनीक से खेती बनी स्मार्ट

भारत का कृषि क्षेत्र एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। देश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *