tag manger - उत्तर प्रदेश व पंजाब में मतदान शुरु। – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश व पंजाब में मतदान शुरु।

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए और पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही कतारें लगने लगी हैं जो शाम 6 बजे तक दिखाई देंगी। अगले महीने 10 मार्च को पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम सामने आएंगे, जिसमें स्पष्ट होगा कि किसकी किस्मत रंग लाई और किसे जनता के बीच में विश्वास बढ़ाने की अभी और ज्यादा जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान में करहल सीट पर सभी की निगाहें हैं। क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की किस्मत दांव पर लगी है। इसके अतिरिक्त शिवपाल यादव, सतीश महाना, असीम अरुण इत्यादि की किस्मत भी ईवीएम में कैद होने वाली है।

पंजाब में 93 महिलाओं समेत कुल 1,304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसकी किस्मत ईवीएम में कैद होना शुरू हो चुकी है।

बता दें कि चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।
पंजाब में सीएपीएफ के कम से कम 4,000 अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया जायेगा| संवेदनशील मतदान केंद्रों की कड़ी निगरानी की जायेगी|

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *