अयोध्या में 24 घंटे में 3 बार बदला जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग, अब लोनिवि इंजीनियर पर गिरी गाज – Khalihan News
Breaking News

अयोध्या में 24 घंटे में 3 बार बदला जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग, अब लोनिवि इंजीनियर पर गिरी गाज

अयोध्या के जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग 24 घंटे में तीन बार बदल दिया गया| मामला जब सुर्खियों में आया तो पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया गया है| आरोप है कि संबंधित इंजीनियर ने अधिकारियों को बिना जानकारी दिए ही डीएम आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया था|

अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर लगा बोर्ड पहले भगवा रंग में रंगा था| इसके बाद भगवा रंग के बोर्ड को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया गया था. मामला जब मीडिया में आया तो एक बार फिर से जिला प्रशासन ने बोर्ड को भगवा रंग में रंगवा दिया|

दरअसल, आचार संहिता के चलते पहले ही लोनिवि ने भगवा बोर्ड हटाकर हरा बोर्ड कर दिया था| इस पूरे मामले को लेकर डीएम नीतीश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर काफी नाराजगी व्यक्त की
साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला के निलंबित कर दिया गया है|

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में जब जब सत्ता परिवर्तन होता है सरकारी दफ्तरों के बोर्ड सत्तारूढ़ पार्टी के झंडे के रंग में रंग जाते हैं |
इतना ही नहीं नगर पालिकाओं और सरकारी दफ्तरों की रंगाई पुताई भी बदल जाती है |
पार्टी के झंडे का रंग उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के रंग पर भी नजर आने लगता है|

About admin

Check Also

माघी पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़,अब तक 46.25 करोड़ ने लगाई आस्था की डुबकी

माघ पूर्णिमा के पर्व पर त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *