tag manger - बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश, छह क्षेत्रों पर धयान – KhalihanNews
Breaking News

बिहार में 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट पेश, छह क्षेत्रों पर धयान

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपना दूसरा बजट सोमवार को पेश किया। जो पिछले बजट से 19 हजार करोड़ रुपए ज्यादा हैं। 2022-23 के लिए 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का बजट पेश किया गया है। इसमें सर्वाधिक 39 हजार करोड़ (16.5%) शिक्षा को दिया गया है। साथ ही प्रसाद ने सदन में बिहार के विकास के 6 सूत्रीय मॉडल को पेश किया है। इस बार सरकार का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं पर फोकस किया गया है।

बजट की मुख्य बातें

  •  राजकोषीय घाटे को 3.5% तक रखने का लक्ष्य रखा गया है।
  •  योजनाओं के अनुश्रवण के लिए पोर्टल बनाया जाएगा। हरित कार्यालय की तरफ बढ़ चले हैं। कॉमन डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
  •  बिहार का 2022-2023 का बजट- 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख का है।
    स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति। घर तक पक्की नली-गलियां।
  •  स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत 550 करोड़ का प्रावधान किया गया है। @ सभी जिला मुख्यालय में वृद्धा आश्रम तैयार किया जाएगा। बहुमंजिला
  •  आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
  •  सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
  •  सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान।
  •  निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रूप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया।
  •  सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, IIT पटना नॉलेज पार्टनर
  •  दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे।
  •  हर घर नल का जल के तहत 57603 वार्डों में काम पूर्ण करा लिया गया है। 2022-23 में इसके 1 हजार 110 करोड़।
  •  आर्थिक हल युवाओं को बल योजना के तहत 1 लाख 66 हजार 500 योजनाओं के लिए 4500 करोड़ स्वीकृत। @ अब तक 14989 ऋण वितरित। 1 लाख 17 हजार 230 स्टूडेंट्स के लिए 700 करोड़ का प्रावधान स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए |

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *