tag manger - 38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद। – Khalihan News
Breaking News

38 दोषियों को फांसी और 11 को उम्र कैद।

अहमदाबाद ब्लास्ट केस में सजा का ऐलान 2008 में हुए धमाकों में गई थी 56 लोगों की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 49 दोषियों में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। जबकि 11 दोषियों को उम्रकैद हुई है।

गौरतलब है कि अहमदाबाद में 26 जुलाई, 2008 को सीरियल ब्लास्ट में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे।
अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट मामले के दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। 8 फरवरी को सिटी सिविल कोर्ट ने 78 में से 49 आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी करार दिया था। इनमें से एक एक दोषी, अयाज सैयद, को जांच में मदद करने के एवज में बरी किया जा चुका है। इसके अलावा 29 भी सबूतों के अभाव में बरी हो चुके हैं।

About admin

Check Also

महाकुम्भ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धा और आस्था के साथ किया त्रिवेणी संगम में पावन स्नान

आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *