tag manger - उत्तर प्रदेश : घर बैठे ज्वार-बाजरा, मक्का बेचने की सुविधा – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश : घर बैठे ज्वार-बाजरा, मक्का बेचने की सुविधा

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को घर-घर बैठे मोटे अनाज बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब कोई भी किसान अपनी ज्वार, मक्का व बाजरा की उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेच सकेगा। सूबे में योगी-सरकार ने बाज़ारा और ज्वार के समर्थन मूल्य भी घोषित किए हैं।

पहली बार उत्तर प्रदेश ने भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ज्वार, बाजरा,मक्का की खरीद चालू कर दी है। इसके लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। प्रदेश के किसानों को धान की बिक्री के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in अथवा विभाग के मोबाइल एप UP KISHAN MITRA रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. प्रदेश के किसान 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2023 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तक विभाग की वेबसाइट और ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।किसानों को कोई परेशानी न हो, उनकी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1800 150 जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने शहर के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए योगी सरकार ने सत्र 2023-24 में धान का समर्थन मूल्य कॉमन धान (मक्का) के लिए 2090 रुपये, बाजरा के लिए 2500 रुपये, ज्वार(संकर) 3180 रुपये और ज्वार (मालदाण्डी) 3225 प्रति कुंटल रखा है।

सूबे में सरकार ने मक्का 2090 /- प्रति क्विंटल बाजरा 2500 /- प्रति क्विंटल ज्वार (संकर में) 3180 /- प्रति क्विंटल ज्वार (मालदाण्डी) 3225 /- प्रति क्विंटल रखा गया है। मोटे अनाज के खरीद केंद्र मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद के लिए अलग- अलग जनपदों के नाम भी जारी कर दिए गए हैं।

इसी तरह मक्का खरीदने वाले जपदों में बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, बदायूं, अलीगढ, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कनौज, इटावा, फरुखाबाद, औरेया, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, लखीमपुर-खीरी, आजमग़ढ और ललितपुर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में 22 जिलों में किसान समर्थन मूल्य पर ज्वार बेंच सकते हैं। बिक्री का पैसा सीधे किसानों को बैंक खातों की मार्फत मिलेगा।

सूबे में ज्वार की सरकारी खरीद 22 जिलों में होगी। इनमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, कानपुर देहात, कानपुर शहर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, सुलतानपुर, अमेठी, मिर्जापुर, जालौन,अयोध्या और वाराणसी शामिल हैं। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800 -1800 – 150 या सम्बंधित जिले के जिला खाद्य विपणन अधिकारी,तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लाक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

मोटे अनाजों की आन लाइन बिक्री योजना में किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिक्री के लिए OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए अपना फोन नंबर उसमें दें जो आपके पास है।जो नंबर आप देंगे उसपर SMS से एक OTP आएगा, उसे जैसे ही फार्म में लिखेंगे और पंजीकरण पूरा हो जाएगा।अपनी फसल का पंजीकरण कराने के लिए किसान समग्र आई डी नंबर, ऋण पुस्तिका, आधार नंबर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर की सही जानकारी देनी होगी।

About

Check Also

गोरखपुर में बन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम की आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न पदों पर युवाओं को नौकरी भी मिल सकेगी। साथ ही यह फॉरेस्ट्री को विकसित करने और वन संरक्षण का बड़ा माध्यम भी बनेगा। सीएम योगी शुक्रवार को गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज रेंज के भारीवैसी में स्थापित दुनिया के पहले जटायु राजगिद्ध (रेड हेडेड वल्चर) संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र’ का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र के निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब विकास प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर किया जाएगा, तभी वह सतत विकास होगा। लंबे समय तक उसका लाभ मिलेगा। प्रकृति और पर्यावरण की कीमत पर होने वाला विकास क्षणिक और खतरनाक होता है। इसके दूरगामी परिणाम होते हैं। गिद्धराज जटायु के रामायणकालीन आख्यान का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेस्टीसाइड के दुष्प्रभाव से पर्यावरण के संरक्षक गिद्धों की संख्या तेजी से घटी है। उनके संरक्षण के लिए यूपी और भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला संरक्षण केंद्र कैम्पियरगंज में खोला गया है। खुशी की बात यह भी है कि इस केंद्र में वनटांगिया समुदाय के लोग भी केयरटेकर के रूप में नौकरी से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और इसके जीवों को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम जटायु संरक्षण केंद्र के माध्यम से अपनी वैदिक और पौराणिक परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। गिद्धराज जटायू धर्म और नई गरिमा की रक्षा के लिए रामायण काल के पहले बलिदानी थे। उन्होंने सीताजी के दुखभरे वचन को सुनकर ही जान लिया था कि यह आवाज रघुकुल तिलक श्रीराम की अर्धांगिनी का है। गिद्धराज जटायु राजा दशरथ के मित्र थे। मित्रता निभाने और नारी गरिमा की रक्षा के लिए वे निहत्थे ही रावण से भिड़ गए और खुद को बलिदान कर दिया। रामायण से हमें मित्रता, नारी गरिमा, मर्यादा, अनुशासन और वचन रक्षा की प्रेरणा मिलती है। आज के कालखंड में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिए जो कार्य जटायु के वंशजों द्वारा किया जाता है, वह अविस्मरणीय है। जटायु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए, रामायणकालीन उनकी स्मृतियों को बनाए रखने के लिए अयोध्या में राम मंदिर के सामने गिद्धराज जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है और अब यह जटायु संरक्षण केंद्र भी उसी की कड़ी है। इस अवसर पर वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान राज्य मंत्री केपी मलिक, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंगी सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री ने 7 अक्टूबर 2020 को किया था। राजगिद्ध जटायु की गाथा तो रामायण काल से ही सभी जानते हैं लेकिन पर्यावरणीय खतरे के चलते जटायु के वंशजों के अस्तित्व पर ही संकट आ गया। योगी सरकार ने इस संकट को दूर करने का संकल्प लिया है।

पहला फॉरेस्ट्री कॉलेज गोरखपुर में, डिप्लोमा कोर्स से युवाओं को मिलेगी की नौकरी

गोरखपुर में बन से संबंधित पढ़ाई के लिए डिग्री और डिप्लोमा के पाठ्यक्रम की आवश्यकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *