tag manger - उड़द, मूंग, धान, अरहर और बाजरा समेत खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोत्तरी – Khalihan News
Breaking News

उड़द, मूंग, धान, अरहर और बाजरा समेत खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोत्तरी

केन्द्र सरकार के एक फैसले के बाद कई खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है। इन फसलों में धान,अरहर, मूंग, उड़द और बाजरा प्रमुख हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी खरीद में सत्र 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। धान के एमएसपी में 143 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, मूंग दाल, मूंगफली और तिल पर सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है।

बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है।

श्री गोयल ने बताया कि कैबिनेट ने मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4% बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मूंगफली पर 9%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मक्का, अरहर दाल, उड़द, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।

हर साल कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार 23 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है। इसमें सात अनाज, पांच दलहन, सात तिलहन और चार व्यवसायिक फसलें शामिल हैं। इन 23 फसलों में से 15 खरीफ फसलें हैं और बाकी की रबी की फसलें हैं।

About

Check Also

महाकुम्भ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धा और आस्था के साथ किया त्रिवेणी संगम में पावन स्नान

आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को महामहिम का भी आगमन हुआ। भारत की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *