tag manger - पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान का आदेश दिया – KhalihanNews
Breaking News

पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान का आदेश दिया

रूस ने यूक्रेन के साथ जंग की शुरुआत कर दी है। गुरुवार सुबह 9 बजे (भारतीय समयानुसार) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के 12 जगहों को निशाना बनाया। कीव में दो जगह बैलास्टिक मिसाइल से हमला किया गया।

पुतिन के बोलने के तुरंत बाद ही रॉयटर्स के एक चश्मदीद ने राजधानी कीव से थोड़ी दूरी पर धमाके जैसे आवाज सुनी| पूर्वी यूक्रेन का डोनेत्स्क शहर भी धमाके से हिल गया. नागरिक उड़ानों को उड़ान ना भरने की चेतावनी दी गई है| इस बीच अमेरिका ने कहा है कि रूस द्वारा अपने पड़ोसी पर बड़ा हमला बेहद करीब है| पुतिन ने टीवी पर एक बयान मे कहा कि उन्होंने सैन्य अभियान का निर्णय लिया है| इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर येलेंस्की ने गुरुवार को कहा था कि रूस आने वाले दिनों में “यूरोप में एक बड़ा युद्ध” शुरू कर सकता है|

गुरुवार को टीवी पर संबोधन के दौरान पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा| उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में तैनात यूक्रेनी सैनिकों से कहा कि वे अपने हथियार डालकर, वापस अपने घरों को चले जाएं| संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस “यूक्रेन से आने वाले खतरों को बर्दाश्त नहीं कर सकता है|”

उन्होंने कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है| अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम “ऐसे होंगे जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे|” पुतिन ने दावा किया कि ऑपरेशन का लक्ष्य नागरिकों की रक्षा करना और यूक्रेन का “विसैन्यीकरण” सुनिश्चित करना है|

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने के रूस के फैसले की निंदा करते हुए इसे “अकारण और अनुचित” ठहराया है| साथ ही बाइडेन ने कहा है कि दुनिया “रूस को जवाबदेह ठहराएगी|”

About admin

Check Also

आम की कम पैदावार ने पाकिस्तानी आम अवाम की मिठास कम कर दी

पाकिस्तान के लिए आम सिर्फ स्वाद की चीज नहीं, कमाई का एक बड़ा ज़रिया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *