लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में अपने रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है | यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है | इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बदलकर प्रदेश के कानून मंत्री रहे बृजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है| इस सीट से श्री पाठक पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं |
लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बृजेश पाठक ने आज भी क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया | इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में डीएवी कॉलेज के मुख्य प्रबंधक तथा शिक्षकों के साथ एक नागरिकों की बैठक हुई |कार्यक्रम में श्री पाठक ने लखनऊ में अपने 5 साल के कार्यकाल का की चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में भी मैं जन सेवक के रूप में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहूंगा|
इस अवसर पर पूर्व लोक निर्माण मंत्री सुरजीत सिंह डंग ने कहां कैंट सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में श्री पाठक को रिकॉर्ड मतों के अंतर से विजयी बनवाना है |
यह इस क्षेत्र के मतदाताओं और हम सब की जिम्मेदारी है | इस अवसर पर लुक आता के अध्यक्ष मनोज पांडे ने शिक्षकों से अपील की कि मतदान कितना जरूरी है| उन्होंने कहा इलाके के लोग अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं| इस कार्यक्रम में डीएवी कालेज के प्राचार्य राजीव त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष सुनील मिश्रा तथा उपाध्यक्ष अवनीश दीक्षित तथा सतवीर सिंह राजू सहित बड़ी तादाद में मतदाता उपस्थित थे|
बाद में कैंट विधान सभा क्षेत्र के तहत राज चंद्रा अस्पताल के पीछे सुरेंद्र चंद्र दीक्षित के आवास पर तथा आकांक्षा मेडिकल के पीछे दुर्गाशंकर दुबे के आवास पर एक कार्यक्रम में श्री पाठक ने भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की सभी से अपील की|
