tag manger - तरबूज को वज़न में टक्कर दे रहा है कैथल (हरियाणा)का मीठा खरबूजा – KhalihanNews
Breaking News

तरबूज को वज़न में टक्कर दे रहा है कैथल (हरियाणा)का मीठा खरबूजा

हरियाणा में कैथल जिले के खरबूजे अपने सूबे में ही नहीं पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तक में अपनी लजदजत और खुशबू से खरीदारों को लुभा रहे हैं। यहां किसान ने साढ़े तीन किलो भार का खरबूजे उगाकर तरबूज को चुनौती दी है। कैथल में गोबिंदपुरा गांव निवासी अंतरजीत नाम का प्रगतिशील किसान हैं। अमरजीत अपने खेत में तीन किलो 400 ग्राम का खरबूजा उगाकर चर्चा में है। अंतरजीत सिंह बताते हैं कि वह हर वर्ष खरबूजे की काश्त करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गोबिंदपुरा गांव निवासी अंतरजीत नाम का प्रगतिशील किसान हैं। अमरजीत ने ने अपने खेत में तीन किलो 400 ग्राम का खरबूजा लगाया है। अंतरजीत सिंह बताते हैं कि वह हर वर्ष खरबूजे की काश्त करते हैं।

इस बार भी उन्होंने अपने खेत में 17 एकड़ भूमि में खरबूजा लगाया हुआ है। वैसे तो खरबूजे की बहुत सी किस्में हैं जो लोगों द्वारा पसंद की जाती हैं क्योंकि यह मिठास में अधिक होती हैं। इस बार उन्होंने गोल्डन ग्लोरी किस्म का खरबूजा काश्त किया है। खरबूजे की फसल इस बार बहुत अच्छी रही है।

किसान अंतरजीत कहते हैं कि इस बार उनके खेत में जो खरबूजे पैदा हुए हैं उनके साइज और वजन बहुत अधिक हैं। अभी तक उन्होंने अपने खेत में से 3 किलो 400 ग्राम का खरबूजा निकाला है। व्यापारी खुद ही खेत में से आ कर खरबूजे की गाड़ियां लोड करके ले जा रहे हैं। किसानों को मंडी में भी जाने की आवश्यकता नहीं है।

 

About admin

Check Also

देश के सभी जिलों में स्थापित होंगे सहकारी बैंक

केन्द्र सरकार ने केंद्र ने देश के प्रत्येक जिले में एक सहकारी बैंक और एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *