tag manger - विश्व बाज़ार में भारतीय कपास की मांग, निर्यात में आया 137 फीसदी का उछाल – KhalihanNews
Breaking News
कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा
कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा

विश्व बाज़ार में भारतीय कपास की मांग, निर्यात में आया 137 फीसदी का उछाल

कपास निर्यात के मामले में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में अक्टूबर से लेकर मार्च तक दोगुना से अधिक कपास का निर्यात किया गया है। इतना ही नहीं, विदेशी खरीदारों के बीच अच्छी कीमत भी भारतीय कपास को हासिल हुई है। वर्ष 2023-24 में अक्टूबर से मार्च के दौरान किए गए कपास निर्यात के आंकड़े को देखें तो यह 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि के दौरान 18 लाख बेल कपास का निर्यात हुआ है जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान 7.59 लाख बेल का ही निर्यात हो सका था। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 की इस अवधि के दौरान भारत ने 15.59 लाख बेल्स का निर्यात किया था। कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अतुल गणात्रा ने कहा कि इस बार अक्टूबर से मार्च की अवधि के दौरान भारतीय कपास की कीमतें अन्य देशों के कपास की तुलना में अच्छी रही। इसके चलते कपास का निर्यात भी अधिक हो सका। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में भारतीय कपास की कीमतें 3000-4000 रुपये प्रति कैंडी तक कम थी। इससे बाजार में कुछ समय के लिए मांग बढ़ने में मदद मिली। हालांकि कॉटलूक इंडेक्स के अनुसार अब वैश्विक कपास की कीमतों की तुलना में भारतीय कपास की कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं।  भारतीय कपास की मांग खरीदारों के बीच और मजबूत हो रही है। खास कर बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों से खूब मांग आ रही है। बांग्लादेश के खरीदार भारतीय कपास को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि उनके लिहाज यह सस्ता होता है और माल की डिलीवरी भी जल्दी हो जाती है। श्री दास ने कहा कि बांग्लादेश के अलावा कई मल्टीनेशनल कंपनियां जैसे लुईस डेरेफस, विटेरा और ओलम जैसी कंपनियां तेजी से भारतीय स्टॉक को उठा रही हैं ताकि स्थानीय भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बना सके।

देश के घरेलू बाजार में मार्च के अंत तक 175 लाख बेल्स कपास की मांग हुई जो पिछले साल इस महीने में हुई मांग 135.70 लाख बेल्स के अधिक है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर तक देश में बाजारों में 317 लाख बेल्स कपास की मांग होगी। सीएआई का अनुमान है कि मार्च के अंत तक देश में कपास की कुल आपूर्ति 297.3 लाख बेल्स होगी। इसमें बाजार में 263 लाख बेल्स की आवक और 28.90 हजार बेल्स का शुरुआती स्टॉक शामिल है। मार्च 2024 के अंत में स्टॉक 114 लाख बेल्स होने का अनुमान लगाया गया था।  कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अनुमान है कि चालू निर्यात वर्ष 2023-24 में सिंतबर तक भारतीय कपास का निर्यात बढ़कर 22 लाख बेल तक जा सकता है। सीएआई आने वाले 10 जून को एक बार फिर से राष्ट्रीय फसल समिति लुधियाना के साथ मिलकर एक्सपोर्ट प्रोजेक्शन को रिवाइज करेगा। यह रिविजन मई अंत तक भेजे गए शिपमेंट और 60 स्टेकहोल्डर्स से मिली जानकारी के अनुसार किया जाएगा।

 

About admin

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *