tag manger - झारखंड : सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास, हजारो किसानों को मिलेगा लाभ – KhalihanNews
Breaking News

झारखंड : सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास, हजारो किसानों को मिलेगा लाभ

झारखंड में खेती मानसून के भरोसे है। अब सिकटिया लिफ्ट सिंचाई परियोजना के शिलान्यास के बाद उम्मीद है कि सिंचाई का पानी उनके खेतों में हरियाली पैदा करेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जब इसका शिलान्यास किया तो किसानों को सपने साकार होते नज़र आये।

मुख्यमंत्री ने सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया और इसके लिए भूमि पूजन भी किया। इस परियोजना के पूरा होने से झारखंड के दो जिले देवघर और जामताड़ा जिले के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। किसानों को लाभ पहुंचाने वाली इस योजना को पूरा करने में 484.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह योजना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए 13,164 हेक्टेयर में क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी इसके अलावा 1,11,174 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। सिकटिया मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के पूरा होने से इसके आस-पास के 27 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा, जिसमें कुल 190 गांव है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में लगभग 70 फीसदी लोग खेती से जुड़े हैं। इनके लिए सिंचाई की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 1200 से 1500 मिमी बारिश प्रत्येक वर्ष होती है। इसके बावजूद राज्य के किसानों के पास सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता है।

राज्य में किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए कई चेकडैम, बराज और डैम बने हैं फिर भी किसान भगवान भरोसे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी की सिकटिया परियोजना का लाभ किसानों को होगा। राज्य मे सूखे को लेकर हेमंत सोरेन ने केंद्र पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया।

सूखे और पानी के संकट का जिक्र करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में किसानों के पास सिंचाई की उचित सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया औऱ फिर विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की कि किस प्रकार से किसानों तक जल्दी जल्दी पानी पहुंचाया जा सके। हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द की गंगा नदीं के किसानों के लिए और पीने के लिए पाइपलाइन से पानी लाया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द की गंगा नदीं क्षेत्र के किसानों के लिए और पीने के लिए पाइपलाइन से पानी लाया जाएगा. देवघर के अलावा पलामू, गिरिडीह, जमशेदपुर में भी इसी तरह की योजना की शुरुआत की जाएगी ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकटिया परियोजना से देवघर और जामताड़ा के लोगों को भरपूर पानी मिलेगा।

About

Check Also

झारखंड में सिर्फ एक रुपए में होगा किसानों की फसलों का बीमा

झारखंड में सिर्फ एक रुपए में होगा किसानों की फसलों का बीमा

जलवायु परिवर्तन से कम वर्षा से प्रभावित राज्यों में झारखंड के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *