tag manger - तेलंगाना : भाजपा ने इकलौते पार्टी विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस लिया – KhalihanNews
Breaking News

तेलंगाना : भाजपा ने इकलौते पार्टी विधायक टी राजा सिंह का निलंबन वापस लिया

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। बीजेपी ने पैंगबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 के निलंबित कर दिया था। अब बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के बीच में टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने का फैसला किया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

साल 2018 में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 118 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें सिर्फ टी राजा सिंह जीत पाए थे। वे गोशामहल सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले टी राजा सिंह की पहचा प्रखर हिंदूवादी नेता की है। टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के खिलाफ एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कॉमडियन मुनव्वर फारुखी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी वीडियो में उन्होंने कथित तौर परब पैगंबर पर अपमानजनक टिप्प्णी कर दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बाद में पार्टी ने निलंबित कर दिया था।

टी राजा सिंह तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) से राजनीति में कमद रखा था। 2014 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद वह 2018 में फिर से चुने गए थे।

About

Check Also

पाकिस्तान ने दी परमाणु हमले की धमकी, पहलगाम हमले के बाद भारत का जवाबी कदम हो सकता है सख्त

पाकिस्तान ने दी परमाणु हमले की धमकी, पहलगाम हमले के बाद भारत का जवाबी कदम हो सकता है सख्त

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *