tag manger - बिहार : मुजफ्फरपुर में गाय के गोबर से चार हजार हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती – KhalihanNews
Breaking News

बिहार : मुजफ्फरपुर में गाय के गोबर से चार हजार हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती

भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत पहले फेज में राशि को आवंटन को हरी झंडी मिल गयी है| प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का उद्देश्य है कि रासायनिक खाद का बहिष्कार किया जाए| इसके लिए जिले में चार क्लस्टर के तहत चिह्नित किसानों को अनुदान मिलेगा|

गाय के गोबर व अन्य विधि से जिले में नेचुरल फार्मिंग की कवायद तेज हो गयी है| परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति से जिले में चार हजार हेक्टेयर को चिह्नित किया गया है| वहीं चार कलस्टर का निर्माण हुआ है. इससे जुड़े चिह्नित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए अनुदान दिया जायेगा|

किसानों के लिए जीरो बजट पर लागू इस योजना के लिए वर्ष 2022-23 के लिए राशि खर्च करने की हरी झंडी मिल गयी है| बताया गया है कि रासायनिक खाद का बहिष्कार करना योजना का उद्देश्य है|

प्राकृतिक कृषि पद्धति के लिए 17 जिलों में 31 हजार हेक्टेयर में योजना का टारगेट तय किया गया है| इसमें मुजफ्फरपुर जिले को भी शामिल किया गया है| 60 फीसदी केंद्र व 40 फीसदी राज्य की राशि पर योजना संचालित होनी है| जिला कृषि पदाधिकारी खुद योजना की मॉनीटरिंग करेंगे| कृषि विभाग के विशेष सचिव रवींद्र नाथ राय ने संबंधित जिला कृषि पदाधिकारी को गाइडलाइन भेजी है|

गाइडलाइन में स्पष्ट है – प्रत्येक कलस्टर में कुल लाभान्वित किसनों की संख्या में कम से कम 65 फीसदी किसान लघु व सीमांत श्रेणी के होंगे| साथ ही महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी| किसानों को प्रति हेक्टेयर सहायता अनुदान प्रथम वर्ष दो हजार रुपये दिये जायेंगे| वहीं कलस्टर निर्माण, क्षमतावर्द्धन सहित अन्य कार्यों के लिए प्रति हेक्टेयर 12,200 राशि का प्रावधान तीन वर्षों के लिए किया गया है| पहले वर्ष के लिए जिले को 2 करोड़ 11 लाख रुपये मुहैया कराया गया है|

About admin

Check Also

‘जैपनीज रेड डायमंड’ अमरूद: एक एकड़ में सालाना 8 लाख की कमाई, किसानों के लिए बना मुनाफे का फल!

पश्चिम चंपारण के किसानों की बदल रही किस्मत, डेढ़ साल में 2.5 लाख तक की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *