tag manger - असम में दूध उत्पादन के लिए 6 नये डेयरी प्लांट लगेंगे – KhalihanNews
Breaking News

असम में दूध उत्पादन के लिए 6 नये डेयरी प्लांट लगेंगे

आने वाले समय मे असम में 6 नए डेयरी प्लांट स्थापित किए जाएंगे| इस संबंध को प्रस्ताव को बीते दिनों असम कैबिनेट ने मंजूरी दी है| असल में राज्य में उत्पादित होने वाले दूध उत्पादन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए असम सरकार ने बीते दिनों नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एक करार किया है|

इस अनुबंध के तहत असम सरकार और नेशनल डेयरी विकास बोर्ड एक संयुक्त उपक्रम के तौर पर दुग्ध उत्पादों को बाजार मेंल लाने की तैयारी कर रहे हैं| इसी क्रम में प्रदेश के अंदर 6 नए डेयरी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं| इसका फायदा राज्य के किसानों और पशुपालकों को मिलेगा|

जिसमें राज्य सरकार और नेशनल डेयरी विकास बोर्ड की हिस्सेदारी 50-50 फीसदी है| इस उपक्रम में असम डेयरी डेवलपमेंट प्लान के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी है| इसी क्रम में 6 नए डेयरी प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं| जिनमें प्रसंस्करण होने वाला दूध और उससे जुड़े उत्पाद एक साझा ब्रांड के तौर पर बाजार में उतारे जाएंगे|

गौरतलब है कि भारत में दुग्ध उत्पादन पिछले 20 वर्षों में 4.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है, जबकि यह दुनिया के 2 प्रतिशत से भी कम है| भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है, बल्कि विश्व स्तर पर दूध का सबसे बड़ा उपभोक्ता भी है| साथ ही भारत ब्रांडेड डेयरी उत्पादों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है| भारत की प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता लगभग 400 ग्राम प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति है, जो विश्व औसत से 300 ग्राम प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति से कम है|

About admin

Check Also

दार्जिलिंग चाय उद्योग को बचाने के लिए केंद्र से वित्तीय मदद मांगी

कीमतों में लगातार गिरावट की वजह व अन्य कारणों से दार्जिलिंग चाय उद्योग का अस्तित्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *