tag manger - रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमलों से रातभर थर्राया खारकीव – KhalihanNews
Breaking News

रूसी सैनिकों के ताबड़तोड़ हमलों से रातभर थर्राया खारकीव

यूक्रेन पर आज सातवें दिन भी रूसी सैनिकों का हमला जारी है| यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है| रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव, प्रमुख शहर खारकीव और मारियूपोल पर भी टैंकों बम और गोले बरसाने लगी है| आबादी वाले तीन क्षेत्रों पर क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है| रूसी सैनिकों ने यूक्रेन का प्रमुख शहर खारकीव और कीव पर मंगलवार की पूरी रात हमला किया, जिससे पूरा शहर ही थर्रा उठा| राजधानी कीव को रूस ने टैंकों से घेर रखा है|

सेटेलाइट से जारी की गई तस्वीरों के हवाले से मीडिया की खबरों में कहा जा रहा है कि रूस के सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव को करीब 40 मील के दायरे में घेरे हुए हैं| रूसी सैनिकों के काफिले में टैंक, मिसाइल, गोला-बारूद आदि शामिल हैं| रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के केंद्र पर हमला किया| इस हमले में सोवियत संघ के जमाने के प्रतीकात्मक क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है|

About admin

Check Also

कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा

कीटों के हमलों से परेशान किसान, 10 लाख हेक्टेयर घटा कपास का रकबा

कपास बोने वाले किसान इस परेशान होंगे है। किसान अब दूसरी फसलों को अपनाने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *