tag manger - हिमाचल प्रदेश : मंडी से कंगना के खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव – KhalihanNews
Breaking News
हिमाचल प्रदेश : मंडी से कंगना के खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव
हिमाचल प्रदेश : मंडी से कंगना के खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश : मंडी से कंगना के खिलाफ कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं, शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी चुनाव लड़ेंगे। कांगड़ा और हमीरपुर सीट पर मंथन जारी है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मंडी संसदीय सीट से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी चुनाव लड़ेंगे। शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दो विधायकों को लोकसभा का चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान दो लोकसभा क्षेत्रों सहित छह विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित होने के आसार हैं। कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी और पूर्व विधायक जगजीवन पाल के साथ विधायक रघुवीर सिंह बाली पर भी अब चर्चा हो रही है। हमीरपुर से सतपाल रायजादा का नाम लगभग तय है। हालांकि पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के इस गृह संसदीय क्षेत्र से अन्य विकल्प भी देख रही है।

शिमला संसदीय सीट से लगातार छह बार सांसद रहे दिवंगत केडी सुल्तानपुरी के पुत्र और कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया। विनोद का भाजपा के वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप से मुकाबला होगा। सुल्तानपुरी जिला सोलन और सुरेश कश्यप जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। कांगड़ा संसदीय सीट पर नगरोटा बगवां से विधायक रघुवीर सिंह बाली के नाम पर भी चर्चा हुई। बाली वर्तमान में पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं। इनके पिता दिवंगत जीएस बाली पूर्व की वीरभद्र सरकार में परिवहन मंत्री थे।

 

About admin

Check Also

प्रयागराज, मथुरा में विशेष सुरक्षा बल की वाहिनी,बदायूं में महिला पीएसी के परिसर निर्माण कार्य में तेज

प्रयागराज, मथुरा में विशेष सुरक्षा बल की वाहिनी,बदायूं में महिला पीएसी के परिसर निर्माण कार्य में तेज

उत्तर प्रदेश में तीन महिला पीएसी बटालियन बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *