tag manger - दिल्ली के कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट – KhalihanNews
Breaking News
दिल्ली के कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट
दिल्ली के कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट

दिल्ली के कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व CM चन्नी को टिकट

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने सूची में पंजाब की छह लोकसभा सीट के अलावा, दिल्ली की तीन और एक यूपी की सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया है। दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला, जालांधर से पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा, पटियाला से धर्मवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह को टिकट दिया है।  कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया था।  कांग्रेस को यूपी में गठबंधन में मिली 17 सीटों में रायबरेली और अमेठी छोड़कर अन्य सभी पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। ऐसे में अब लोगों की निगाह इन दोनों सीटों पर लगी हैं। देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतरता है अथवा पार्टी के दूसरे नेताओं को मौका मिलता है। दिल्ली में मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन लगभग तय हो गया है। औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस के नौ पार्षद इस बार आप के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। कांग्रेस के नौ पार्षद इस बार आप के मेयर प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने आप पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था। इससे पहले हुई निगम सदन की करीब हर बैठक में आप के विरोध में भाजपा के साथ कांग्रेस के पार्षद भी शामिल होते थे।

About admin

Check Also

दिल्ली चुनाव प्रचार में राहुल गांधी, सीलमपुर में 13 जनवरी को करेंगे चुनावी रैली

दिल्ली चुनाव में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस हरसंभव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *