tag manger - ओडिशा : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जुटे हजारों लोग – KhalihanNews
Breaking News
ओडिशा : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जुटे हजारों लोग
ओडिशा : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जुटे हजारों लोग

ओडिशा : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत में जुटे हजारों लोग

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ओडिशा पहुंचने का लोगों ने तिरंगा फहराकर ज़ोरदार स्वागत किया। उत्साह से भरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को ओडिशा पहुंची। उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। राहुल गांधी के आने पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के लोगों से अपने मुद्दों के साथ आगे आने का आह्वान करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वे उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे। वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

एक सभा में राहुल गांधी ने कहा-देश को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण 2022-23 के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच लगभग 4,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी और यह यात्रा नफरत व अन्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह सफल रही क्योंकि लाखों लोगों ने यात्रा में भाग लिया। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे यात्रा के दौरान सात से आठ घंटे तक लोगों की बात सुन रहे हैं और हर दिन 15 मिनट तक उन्हें संबोधित कर रहे हैं। लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने यह यात्रा शुरू की है।

राहुल ने कहा कि झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लोगों ने मुझसे कहा कि उनके राज्य से यात्रा नहीं गुजरी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस इन राज्यों में भी नफरत फैला रही है और अन्याय कर रही है। मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन राज्यों की जनता के अनुरोध के बाद आयोजित की गई है।

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा में बेरोजगारों, आदिवासियों, महिलाओं, दलितों और युवाओं के लिए न्याय मांगा जा रहा है। ओडिशा आते हुए मेरी मुलाकात झारखंड में एक व्यक्ति से हुई, जो जमीन के मुद्दे का सामना कर रहा था। मेरे हस्तक्षेप के बाद इसका समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कॉरपोरेट संस्थाओं द्वारा किसानों की जमीन हड़पने जैसी कुछ शिकायतें भी सामने आईं।

Image Credit – Punjab kesari

About

Check Also

गौरतलब है कि भारत में ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन 1990 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था। ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होता है। इस साल की शुरुआत में गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम कमलम रखने का फैसला किया था।

भारतीय ड्रेगन फ्रूट का स्वाद चखेंगे लंदन और दुबई के लोग, ओडिशा से पहली खेप रवाना

भारत के विभिन्न हिस्सों में पैदा ड्रेगन फ्रूट अब विदेशी नागरिकों की पसंद बना है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *