tag manger - भारत : कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 532,031 दर्ज – KhalihanNews
Breaking News

भारत : कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 532,031 दर्ज

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में कमी आई है। आज यानी 27 सितम्बर 2023 को सक्रिय मामलों की संख्या 466 के आसपास बनी हुई है। 26 सितम्बर 2023 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 463 थी, जबकि 25 सितम्बर 2023 को इनकी संख्या 456 दर्ज की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 47 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 44 लोग कोविड-19 से उबरे हैं। पिछले 24 घंटों में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। भारत में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 532,031 दर्ज किया गया है।

इससे पहले 26 सितम्बर को 38 नए मामले सामने आए थे, जबकि 25 सितम्बर को 40 नए मरीज मिले थे, जबकि 01 नवंबर 2022 को 1,046 नए मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है, इसके बाद पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक में सबसे ज्यादा मामले सक्रिय हैं।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9.93 करोड़ पर पहुंच गई हैं। जबकि अब तक 121,679 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यदि वैश्विक स्तर पर देखें तो पिछले सात दिनों में कोरोना के 13,511 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है।

भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 661,721 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 220.7 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 सितम्बर 2023, सुबह 8:00 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 44998650 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 532031 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 44466153 मरीज ठीक हो चुके हैं।

About

Check Also

चीन से पैदा निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी, फिर कोविड जैसी महामारी का डर !

दुनिया, फिर चीन में फैली एक नयी बीमारी से दहशत में है। इस नयी बीमारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *