tag manger - अब 365 दिन उठा सकते हैं गुल दाऊदी के दिलकश फूल, मुनाफ़ा देने के लिए बाज़ार है – KhalihanNews
Breaking News
Image taken from Pixabay

अब 365 दिन उठा सकते हैं गुल दाऊदी के दिलकश फूल, मुनाफ़ा देने के लिए बाज़ार है

गुलदाउदी जाडे़ के मौसम का फूल है। अब यह बारह महीने खिलने वाला दिलकश फूल है। वैज्ञानिकों ने इसे सदाबहार फूल बनाने में सफलता हासिल की है।

गुलदाउदी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। साथ ही मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच बेहतर होता है। अगर आप गुलदाउदी की खेती करने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले खेत की जुताई करने के बाद मिट्टी को भुरभुरा बना लें। फिर पाटा चलाकर खेत को समतल करें।

खाद के रूप में गोबर का भी उपयोग कर सकते हैं। फिर क्यारी बनाकर आप गुलदाउदी के पौधों को रोप सकते हैं। इसकी रोपाई के लिए फरवरी से मार्च का महीना बेहतर माना गया है। लेकिन पॉली हाउस के अंदर आप किसी भी मौसम में इसकी खेती कर सकते हैं।

शादी ब्याह के दौरान घर और ऑफिस को सजाने में गुलदाउदी का बहुत अधिक उपयोग होता है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और देहरादून में गुलदाउदी का बहुत अधिक डिमांड है। अभी गुलदाउदी का रेट 250 से 300 रुपये किलो है।

About

Check Also

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

एथेनॉल के ल‍िए मक्का की खेती बढ़ाने में जुटा भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में पानी के संकट और लगातार बदलती आबोहवा के मद्देनजर सरकारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *