बिहार के बक्सर में ज़मीन के मुआवज़े को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, लाठी चार्ज व आगजनी – Khalihan News
Breaking News

बिहार के बक्सर में ज़मीन के मुआवज़े को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, लाठी चार्ज व आगजनी

बिहार के बक्सर जिले में भारी बवाल मचा है। यहां पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाकर किसान उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस और कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर भी हमला किया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है। उग्र प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए आस-पास के थानों की पुलिस पहुंच चुकी है। फिलहाल बक्सर के चौसा का पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।

बक्सर के चौसा स्थित निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना में जा रही जमीन के मुआवजे की मांग पर यहां किसान काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। बीती रात बक्सर पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसानों के घरों में लाठी बरसाई। पुलिस के लाठीचार्ज में दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए। जिसके बाद बुधवार सुबह ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

लाठीचार्ज के बाद मुआवजे की मांग कर रहे किसानों ने पावर प्लांट के गेट पर आग लगा दी। किसानों के प्रदर्शन में कई वाहनें जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि बक्सर जिला के चौसा में निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना केंद्र सरकार की बड़ी परियोजना है। इसमें स्थानीय किसानों की जमीन जा रही है। जिसके उचित मुआवजे के लिए स्थानीय किसान यहां बीते 86 दिनों से आंदोलन कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, बक्सर जिले के चौसा प्रखंड में निमार्णाधीन ताप विद्युत परियोजना को लेकर कंपनी जमीनों का अधिग्रहण कर रही थी। इसी अधिग्रहण को लेकर किसान अपनी जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग रहे हैं।

ग्रामीण पिछले साल अक्टूबर महीने से शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे हैं। इसी बीच आरोप है कि मंगलवार की देर रात पुलिस की एक टीम बनारपुर गांव के कई घरों में घुस गई और लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा।

पुलिस की पिटाई के बाद बुधवार को चौसा का ताप परियोजना क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने परियोजना स्थल के मुख्य गेट पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ कर आगजनी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात को घरों में घुस गई और जमकर मारपीट करने लगी। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोश है|

अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सुबह परियोजना स्थल गेट पर धावा बोल दिया। इस दौरान गेट में आग लगा दी और वाहन फूंक दिए।

About admin

Check Also

बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सबसे पहले रजौन के बाबरचक स्थित उन्नति ग्राम पहुंचे, जिसका उन्होंने उद्घाटन किया। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *