tag manger - पंजाब : मूंग की रिकार्ड उपज के बाद MSP पर बेचने वाले किसानों की भीड़ – KhalihanNews
Breaking News

पंजाब : मूंग की रिकार्ड उपज के बाद MSP पर बेचने वाले किसानों की भीड़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों से मूंग की बुवाई की अपील के बाद इस फसल की उपज का कुल क्षेत्रफल पिछले साल के 50,000 एकड़ से बढ़कर एक लाख एकड़ हो गया है। इस साल 4.75 लाख क्विंटल उपज का अनुमान है।

पंजाब मंडी बोर्ड ने भी मूंग की खरीद के लिए 40 मंडियों को अधिसूचित किया है, जहां 31 जुलाई तक इस फसल की खरीद की जाएगी। राज्यभर में अनाज मंडियों में अब तक 1,503 क्विंटल मूंग की आवक हो चुकी है, जिसमें से 878 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।

किसानों ने पिछले साल 50,000 एकड़ के मुकाबले इस साल लगभग 95,000 एकड़ क्षेत्रफल में गर्मियों की मूंग की बुवाई की है| इस साल 4.75 लाख क्विंटल पैदावार की उम्मीद है| पिछले साल राज्य भर में कुल 2.98 लाख क्विंटल पैदावार हुई थी|

पंजाब मंडी बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य भर की विभिन्न मंडियों में 1503 क्विंटल मूंग दाल फसल की आमद हुई है, जिसमें से अब तक 878 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है| राज्य की एजेंसी मार्कफैड ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 663 क्विंटल की खरीद की है. जबकि बाकी 215 क्विंटल निजी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव पर खऱीदी है| राज्य भर की मंडियों में अब तक हुई कुल आमद में अकेली जगराओं मंडी में 790 क्विंटल फसल (58 प्रतिशत) पहुंची है| इसके बाद बरनाला की मंडियां शामिल हैं, जहां 510 क्विंटल फसल पहुंची है|

राज्य सरकार ने मंडी सीजन 2022-23 के लिए मूंग दाल की फसल खरीदने, भंडारण और अन्य प्रबंधों के लिए मार्कफैड और सहकारी सभाओं को नोडल एजेंसी बनाया है| इसी तरह पंजाब मंडी बोर्ड ने मूंग दाल की फसल 31 जुलाई तक खरीदने के लिए राज्य भर में 40 मंडियां नोटिफाई की हैं| मूंग दाल खरीदने और किसानों की सुविधा के लिए मार्कफैड और सहकारी सभाओं का स्टाफ मंडियों में तैनात किया गया है|

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *