tag manger - असम : बाढ़ से अब तक 9 की मौत, 29 जिलों के 7 लाख से घिरे – Khalihan News
Breaking News

असम : बाढ़ से अब तक 9 की मौत, 29 जिलों के 7 लाख से घिरे

असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ गए हैं। बाढ़ का असर अब 29 जिलों तक फैल चुका है और इससे अब तक सात लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में अब तक नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 7,17,046 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी 1413 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

 

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला नौगांव है, जहां के 2.88 लाख लोग इस विभीषिका का सामना कर रहे हैं। वहीं, कछार में 1.2 लाख और होजाई में एक लाख सात हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, सेना और असम राइफल्स के जवान जुटे हुए हैं। असम सरकार ने आवाजाही के संकट को देखते हुए सिलचर और गुवाहाटी के बीच 3000 रुपये में आपात उड़ान सेवा शुरू की है। कछार जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।

नगालैंड का देश के अन्य हिस्सों से वायु संपर्क टूटा
भारी बारिश के कारण दीमापुर हवाई अड्डे के रनवे पर जल जमाव के कारण सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे नगालैंड का देश के अन्य हिस्सों से वायु संपर्क कट गया। दीमापुर हवाई अड्डे के इलेक्ट्रिकल विभाग के एजीएम मोतेमजेन पोंगेन ने बताय कि सुबह करीब तीन घंटे तक बारिश हुई, जिससे 60 मिलीमीटर तक पानी जमा हो गया। उन्होंने कहा कि बारिश रुकने के बाद शुक्रवार से ही सेवा सामान्य हो सकती है।

About admin

Check Also

दार्जिलिंग चाय उद्योग को बचाने के लिए केंद्र से वित्तीय मदद मांगी

कीमतों में लगातार गिरावट की वजह व अन्य कारणों से दार्जिलिंग चाय उद्योग का अस्तित्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *