सूरजमुखी की खेती को मुनाफा देने वाली फसल माना जाता है| कृषि विशेषज्ञ बताते है : एक हेक्टेयर में सूरजमूखी की बुवाई में तकरीबन 25-30 हजार रुपये का खर्च आता है| इस एक हेक्टेयर में करीब 25 कुंतल फूल निकलते हैं| बाजार में इन फूलों की कीमत 4000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहती है| इस हिसाब से आप 25-30 हजार रुपये लगाकर एक लाख रुपये से ज्यादा मुनाफा आराम से निकाल सकते हैं|
स्वास्थ्य के लिए सूरजमुखी के तेल काे उपयोगी माना जाता है| यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती हैं| इसकी बुवाई आप रबी और खरीफ की फसलों साथ भी कर सकते हैं| इसके अलावा फरवरी से लेकर मार्च का महीना भी इसकी बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता| यानी की इस पौधे से आप 12 महीने लगातार मुनाफा कमा सकते हैं|
इसकी बुवाई आप रबी और खरीफ की फसलों साथ भी कर सकते हैं| इसके अलावा फरवरी से लेकर मार्च का महीना भी इसकी बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता| यानी की इस पौधे से आप 12 महीने लगातार मुनाफा कमा सकते हैं|
आमतौर पर ढाई-तीन किलोग्राम बीज प्रति बीघा के हिसाब से काम में ले सकते हैं| बीज को 4 से 6 घंटे तक पानी में भिगोना चाहिए| भिगोए बीजों को फिर छाया में सुखा दें. 15-20 दिन बाद इन पौधों को उचित दूरी पर लगाना चाहिए|
सूरजमुखी की फसल की सिंचाई करना अति आवश्यक है| इसलिए ध्यान देने की जरूरत है समय-समय पर इसके फसल की सिंचाई बेहद आवश्यक है| इसके अलावा सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है कि कीटनाशकों का छिड़काव पहले कर लें| फसल फूलते इसका उपयोग सूरजमुखी के फूलों के विकास को रोक सकता है|