लखनऊ | तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी के पांच जिले एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज और हाथरस में 19 सीट हैं| अवध में कानपुर शहर और देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा के 6 जिले में 27 सीट हैं| बुंदेलखंड में झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा की 13 सीटों पर मतदान है|
तीसरे चरण की 59 सीटों की बात करें तो 2017 में बीजेपी ने 49 सीटों पर भगवा झंडा लहराया था|
वहीं, सपा के हिस्से में 8 सीटें आई थीं| कांग्रेस और बसपा को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी| इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती है| वहीं, सपा समेत कांग्रेस और बसपा भी अपना-अपना दमखम आजमाने में जुटी हैं|