tag manger - दूसरे चरण का मतदान :सभी 55 सीटों पर सुबह से जुटे वोटर – KhalihanNews
Breaking News

दूसरे चरण का मतदान :सभी 55 सीटों पर सुबह से जुटे वोटर

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान दोपहर 12:00 बजे तक जोर शोर के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का आना जारी है|
सभी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई है और लोगों का जोश देखते ही बनता है| दोपहर 12:00 बजे तक मुरादाबाद में 28.3 3 प्रतिशत, बिजनौर में 26.15 प्रतिशत, सहारनपुर में 27.77%, संभल में 28.13%, रामपुर में 23.37%, अमरोहा में 27.83% ,बदायूं में 19.14%, बरेली में 22.3 6% और शाहजहांपुर में 22.8 9% वोट डाले जा चुके हैं|

इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में है जिनके लिए करीब दो करोड़ मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे| इन मतदाताओं में करीब एक करोड़ पुरुष और 93 लाख महिला वोटर हैं | मतदाताओं में 1261 थर्ड जेंडर हैं|
दूसरे चरण की प्रमुख सीटों में जेल से चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आजम खान रामपुर सदर सीट से अौर रामपुर जिले के ही बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से बलदेव सिंह औलख हैं| शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र से 9 बार विधायक रहे और योगी सरकार में केबिनेट मंत्री रहे सुरेश खन्ना की प्रतिष्ठा इस बार दांव पर है| रामपुर की स्वार् सीट से आजम खान के बेटे सपा के उम्मीदवार अब्दुल्लाह आजम भी मैदान में हैं|
दूसरी तरफ सहारनपुर की नकुड विधानसभा सीट से धर्म सिंह सैनी चुनावी मैदान में है|

About admin

Check Also

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब-सरकार देगी 22 हज़ार पराली निपटारा मशीनें

धान की फ़सल जाड़ा आने के साथ पक जायेगी। धान की फसल के अवशेष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *