tag manger - झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21अप्रैल की उलगुलान न्याय रैली में राहुल, तेजस्वी, दीपंकर भी – KhalihanNews
Breaking News
झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21अप्रैल की उलगुलान न्याय रैली में राहुल, तेजस्वी, दीपंकर भी
झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21अप्रैल की उलगुलान न्याय रैली में राहुल, तेजस्वी, दीपंकर भी

झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21अप्रैल की उलगुलान न्याय रैली में राहुल, तेजस्वी, दीपंकर भी

दिल्ली के रामलीला मैदान की तर्ज़ पर झारखंड में भी रैली होगी। आगामी 21अप्रैल को आहूत रैली को उलगुलान न्याय रैली का नाम दिया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा की 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित न्याय उलगुलान रैली में I.N.D.I.A. के नेताओं का जुटान होगा। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कमान संभाली है। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में यह बड़ी चुनावी रैली होगी।

झारखंड में अभी इंडिया गठबंधन के नेता अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्र में ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आगामी 21 अप्रैल की रैली में जहां हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा रहेगा. वहीं, इसी दिन से राज्य में इंडिया गठबंधन के संयुक्त चुनावी अभियान की शुरुआत भी होगी।

बताया गया कि प्रभात तारा मैदान में सबसे अधिक भीड़ नरेंद्र मोदी की सभा में हुई थी। इस रैली को पीएम मोदी की रैली से भी बड़ी करने की रणनीति पर इंडिया गठबंधन काम कर रहा है।

झामुमो के एक नेता ने बताया कि रैली के लिए प्रभात तारा मैदान को चुनने की वजह यही है कि लोग ज्यादा संख्या में शामिल हों। इस रैली में न केवल झामुमो के नेता, कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे, बल्कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों नेता एवं कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेत्री कल्पना सोरेन खुद ही इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) के नेताओं को फोन कर आमंत्रित कर रही हैं। अब तक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य ने आने पर सहमति दे दी है। शेष अन्य नेताओं से संपर्क साधा जा रहा है।

भारतीय गठबंधन ने अभी तक झारखंड की सभी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी दुमका और गिरिडीह में उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने लोहरदगा, हज़ारीबाग़ और खूंटी में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। सीपीआई (एमएल) ने कोडरमा सीट से विनोद सिंह को मैदान में उतारा है।

About

Check Also

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारिश - तूफान बना सियासी मुद्दा

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारिश – तूफान बना सियासी मुद्दा

कश्मीर घाटी में चुनावी रंगत बदल रही है। हाल ही में आंधी, तूफान, बारिश से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *