tag manger - उत्तर प्रदेश : कृषि विकास दर तीन गुना होने का दावा सदन में किसानों के लिए किये कार्यों को गिनाया – KhalihanNews
Breaking News

उत्तर प्रदेश : कृषि विकास दर तीन गुना होने का दावा सदन में किसानों के लिए किये कार्यों को गिनाया

मुख्यमंत्री ने कृषि विकास और किसानों की भलाई के लिए उठाये सरकार के कदमों के बारे में सदन को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार ने सात साल में 23 लाख हैक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की क्षमता उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से 2 करोड़ 62 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया है। कृषि विकास दर भी 2016-17 में जहां 6.6 प्रतिशत थी, वह बढ़कर आज वह 18.2% हो गई है, जो लगभग तीन गुना की बढ़ोतरी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चालू पेराई सत्र हमने में गन्ने का मूल्य बढ़ाया है। 350 रुपये प्रति कुन्तल से बढ़ाकर 370 रुपये प्रति कुन्तल किया है। गन्ने के हर प्रजाति की प्रजाति का मूल्य बढ़ाया है। 2016-17 में गन्ना क्षेत्रफल 20. 54 लाख हेक्टेयर था आज 2023-24 में बढ़कर 29.66 लाख हेक्टेयर हो गया है। इसी प्रकार 2016-17 से पहले, जहां गन्ना उत्पादन 1486 लाख टन था, वह 2023-24 में 2492 लाख टन हो गया है। 1995 से 2017 तक के 22 वर्षों में हुए कुल 2,13,069 करोड़ का भुगतान हुआ था। जनवरी, 2024 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद अब तक 2,33,793 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। वर्तमान में 119 चीनी मिलें गन्ना पेराई कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट-सत्र में बताया कि 2017 से पहले किसानों को बिचौलियों के भरोसे पर छोड़ दिया गया था, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रोक्योरमेंट बढ़ाया, एमएसपी पर किसानों से सीधे खरीद की। 2018 से सरकार लागत का डेढ़ गुना एमसपी दे रही है। गेहूं में 2017-18 से 2023-24 तक 47, 89, 493 किसानों से 224.68 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर लगभग 41,301 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। इसी प्रकार धान में 2017-18 से 2023-24 तक 61,54,251 किसानों से 397.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर लगभग 74751.30 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री-कुसुम योजना के अन्तर्गत अबतक 50 हजार से अधिक किसानों के ट्यूबवेल को सोलराइज करने का कार्य किया गया है। सरकार ने नेचुरल फार्मिग और ऑर्गेनिक फॉर्मिग को बढ़ावा देने, नई सिंचाई सुविधाओं को विकसित करने का कार्य हुआ है।

About

Check Also

उत्तर प्रदेश : इस्राइल की टिश्यू कल्चर से लखीमपुर-खीरी जिले में केला की खेती बढ़ी

उत्तर प्रदेश : इस्राइल की टिश्यू कल्चर से लखीमपुर-खीरी जिले में केला की खेती बढ़ी

अभी तक उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की चर्चा दो कारणों से होती रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *