tag manger - राजस्थान : मंत्री बनने के सिर्फ 10 दिन बाद हुए उपचुनाव में ही हार गये भाजपा प्रत्याशी – Khalihan News
Breaking News

राजस्थान : मंत्री बनने के सिर्फ 10 दिन बाद हुए उपचुनाव में ही हार गये भाजपा प्रत्याशी

श्री गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की सारी रणनीति फेल हो गई। करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर की जीत ने कांग्रेस में प्राण-वायु का संचार कर दिया है। वहीं विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के बाद और सरकार बनाने के बाद भी भाजपा को करणपुर की हार अखर रही है। करणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी थे। भजन लाल सरकार ने उनकी जीत को पक्का करने के लिए उन्हें राज्यमंत्री भी बनाया था। हार के बाद टीटी का पद अब जाने ही वाला है।

गौरतलब है कि राजस्थान में साल 2013 में भाजपा सरकार बनी थी। तब भाजपा ने वसुंधरा राजे के बेहद नजदीकी नेता दिगम्बर सिंह को झुंझुनूं जिले की सूरजगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाया था। पर कांग्रेस के श्रवण कुमारा ने दिगम्बर सिंह को हरा दिया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया था और एक—दो नहीं चार मंत्रालय दे दिए। पर सब बेकार रह गया, जनता ने कांग्रेस के रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर को वोट देकर विधायक बनाया। रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर ने भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 11261 वोटों से हराया। रुपिंदरपाल सिंह कुन्नर को 94761 और सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को 83500 वोट मिले।

About

Check Also

राजस्थान : लहसुन की फसल गांवों में महिलाओं को दे रही रोजगार

सूबे में बारां के मऊ क्षेत्र में लहसुन की खेती का जैसे-जैसे रकबा बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *