tag manger - त्रिपुरा के जैविक अनानास का नई दिल्ली में लोकार्पण – KhalihanNews
Breaking News

त्रिपुरा के जैविक अनानास का नई दिल्ली में लोकार्पण

त्रिपुरा के प्रसिद्ध जैविक क्वीन अनानास (पाइनापल) को दिल्ली में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक समारोह में लांच किया। इस मौके पर त्रिपुरा के कृषि एवं किसान कल्याण, ऊर्जा व संसदीय कार्य मंत्री रतनलाल नाथ भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की प्राथमिकता है, केंद्र सरकार वहां लगातार काम कर रही है और प्रसन्नता की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सतत् प्रोत्साहन के फलस्वरूप त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्य तेजी से प्रगति कर रहे हैं।

दिल्ली हाट, आईएनए में त्रिपुरा सरकार और स्टेट को-आपरेटिव सप्लाय एवं मार्केटिंग फेडरेशन (सिमफेड) द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र हम सबका मस्तक है, जिसकी पहले उपेक्षा हुई थी और वहां के लिए बजट आवंटन भी कम होता था।khalihannews.com

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों में कृषि का काफी विकास हो रहा है। वैश्विक बाजार में इस क्षेत्र के उत्पादों की अपनी पहचान बनी है और निर्यात में वृद्धि हो रही है। अब भी कृषि एवं उद्यानिकी के विकास की काफी संभावनाएं पूर्वोत्तर क्षेत्र में है। जैविक खेती के माध्यम से पूर्वोत्तर में किसानों को फायदा हो रहा है।

इस मौके पर त्रिपुरा के जैविक क्वीन अनानास की विशिष्टता, गुणवत्ता व सेहत के लिए इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया एवं टेस्टिंग सेशन भी हुआ।

About

Check Also

#yogi adityanath khalihan news ,#योगी आदित्यनाथ खलिहान समाचार

लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बनेंगे कामकाजी महिला छात्रावास, हरेक 500 की क्षमता का होगा

प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *