tag manger - टमाटर की फसल में लगे कीड़े की वजह से दाम बढ़े, किसान को नुकसान – KhalihanNews
Breaking News

टमाटर की फसल में लगे कीड़े की वजह से दाम बढ़े, किसान को नुकसान

टमाटर की फसल पर एक कीट का हमला हो रहा है| इस कीट का नाम ‘टूटा एब्सलूटा’ है| पिछले तीन साल से इसका फसल पर हमला हो रहा है| इस साल भी फसल इसकी चपेट में है| ऐसे में किसानों ने टमाटर महंगा होने की आशंका जताई है| इस समय टमाटर का दाम गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग शहरों में 25 रुपये से लेकर 40 रुपये प्रति किलो तक है|

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में इसकी खूब पैदावार होती है| किसानों ने भले ही इसकी महंगाई का अनुमान लगाया है लेकिन ये ऐसी फसल नहीं है जिसे स्टोर करके ज्यादा दिन रखा जा सके| ऐसे में आप इसे भी महंगे दाम पर खरीने के लिए तैयार रहिए|

इस कीट की वजह से फल खराब हो जाते हैं| इसे अमेरिकन टोमैटो पिनवार्म भी कहते हैं| अब तक इस कीट का समाधान नहीं निकल पाया है| एक बार खेत में लगते हैं तो सारे फल नष्ट कर देते हैं| इस बार भी इसका असर है| ऐसे में टमाटर महंगा होने के पूरे आसार हैं| किसी भी कंपनी की वैराइटी हो उसमें यह कीट लगता है| जिन जगहों पर मार्च-अप्रैल में प्लांटेशन हुआ है उनमें भी है| तो यह मानकर चलिए कि अगले कुछ सप्ताह में टमाटर की हैसियत फिर बढ़ने वाली है|

टमाटर सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है| इसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं| लेकिन स्टोरेज सुविधा के अभाव में इसके दाम में सबसे ज्यादा उतार चढ़ाव होता है| एक ही महीने के अंतर पर कभी चार-पांच रुपये किलो की दर से बिकता है तो कभी 100 रुपये और उससे अधिक दाम तक पहुंच जाता है| ऐसे में कभी किसानों को नुकसान होता है तो कभी उपभोक्ताओं को| क्योंकि यह बहुत जल्दी खराब होने वाली फसल है| जरा सा मौसम बदला नहीं कि इसकी फसल पर असर दिखाई देना शुरू हो जाता है| इन वजहों से इसके दाम में ज्यादा स्थायित्व देखने को नहीं मिलता|

महाराष्ट्र प्रमुख टमाटर उत्पादकों में से एक है| लेकिन, यहां हमने पिछले सात-आठ माह में ही इसके दाम में बहुत फेरबदल देखा है. पिछले साल यहां बाढ़ और अतिवृष्टि ने तबाही की वजह से इसकी खेती को काफी नुकसान हुआ था| आंध्र प्रदेश में भी ऐसा ही हाल हुआ था| जिससे दाम बहुत बढ़ गया था| जबकि पिछले साल ही हमने महाराष्ट्र के नासिक और पुणे जैसे जिलों में भाव न मिलने पर किसानों को टमाटर सड़क किनारे भी फेंकते हुए देखा है. क्योंकि तब दाम दो रुपये किलो मिल रहा था|

फिलहाल, इस साल सब्जियों की महंगाई का एक कारण डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि भी है| परिवहन लागत में बढ़ोत्तरी के कारण हर सब्जी का दाम आसमान छू रहा है. मुंबई में टमाटर 40 रुपये किलो के भाव बिक रहा है| जबकि नींबू 250 से 300 रुपये तक है|

About admin

Check Also

मक्का की हाइब्रिड किस्म 413 क्विंटल तक भरपूर उपज देने वाली

मक्का की हाइब्रिड किस्म 413 क्विंटल तक भरपूर उपज देने वाली

केन्द्र सरकार की नई जैव ईंधन नीति के कारण उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *