tag manger - हरियाणा मे अरविंद केजरीवाल का जगाधरी से शुरू स़घन चुनावी अभियान – KhalihanNews
Breaking News
गौरतलब है कि आज जगाधरी में केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि अगर मैं आपकी नज़र में ईमानदार हूं तो मुझे यानी आम आदमी पार्टी को वोट देना। मुझे जेल भेजकर पार्टी के विधायकों की खरीद करने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपनी ईमानदारी का सबूत पेश करते हुए भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत किया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों को ख़त्म करने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की हर कोशिश को खत्म करने की कोशिश की है।

हरियाणा मे अरविंद केजरीवाल का जगाधरी से शुरू स़घन चुनावी अभियान

‌‌ ‌ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा में अपना पहला रोड शो करेंगे।

जगाधरी के बाद वे डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बाढ़डा में भी चुनाव प्रचार करेंगे।
फिलहाल अरविंद केजरीवाल 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां पर उनके 13 कार्यक्रम होंगे। इसके बाद का उनका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।हरियाणा मे अरविंद केजरीवाल का जगाधरी से शुरू स़घन चुनावी अभियान

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगर आप हरियाणा की राजनीति को देखेंगे तो यह बड़ा स्पष्ट है कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था इसलिए उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।

उन्होंने कहा कि यह सवाल तो बनता है कि भाजपा को आखरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई? इन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया, उनका अपमान किया। जवानों का अपमान और उनके साथ अन्याय किया, हमारी माताओं और बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया। हरियाणा में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है, महंगाई रिकॉर्ड तोड़ है।

गौरतलब है कि आज जगाधरी में केजरीवाल ने रोड शो के दौरान कहा कि अगर मैं आपकी नज़र में ईमानदार हूं तो मुझे यानी आम आदमी पार्टी को वोट देना। मुझे जेल भेजकर पार्टी के विधायकों की खरीद करने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपनी ईमानदारी का सबूत पेश करते हुए भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत किया है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों को ख़त्म करने की कोशिश की लेकिन आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की हर कोशिश को खत्म करने की कोशिश की है।

About khalihan news

Check Also

#yogi adityanath khalihan news ,#योगी आदित्यनाथ खलिहान समाचार

बरेली, कन्नौज, मुरादाबाद और गोरखपुर में बने सबसे ज्यादा कानूनगो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकबंदी लेखपालों को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *