tag manger - देश में नीमच पहला शहर जहां मूक-बधिर बच्चों को सिखाई जा रही ऑनलाइन साईन लैंग्वेज – Khalihan News
Breaking News

देश में नीमच पहला शहर जहां मूक-बधिर बच्चों को सिखाई जा रही ऑनलाइन साईन लैंग्वेज

मध्य प्रदेश के नीमच शहर में रेडक्रास सोसायटी ने नीमच जिले में मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए स्मार्ट क्लास प्रारंभ करने की अभिनव पहल की है। शुक्रवार को मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए ऑनलाईन साईन लेंग्वेज अध्यापन की स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ की गई।

अपर कलेक्टर नेहा मीना के विशेष प्रयासों से आनंद सर्विस सोसायटी इंदौर के माध्यम से नीमच के मूकबधिर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय साईन लैंग्वेज दिवस के उपलक्ष्य में स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ की गई। ज्ञानेन्द्र पुरोहित एवं मोनिका पुरोहित ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से मूकबधिर बच्चों को साईन लैंग्वेज के माध्यम से पाठ्यक्रम, कॅरियर मार्गदर्शन के लिए अध्यापन करवाएंगे।

कलेक्टर दिनेश जैन एवं एडीएम नेहा मीना ने रेडक्रास नीमच के मूकबधिर विद्यालय में दीप प्रज्जवलित कर ऑनलाईन कक्षाओं का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने मूकबधिर विद्यालय में ऑनलाईन कक्षाएं प्रारंभ होने पर बच्चों को शुभकामनाएं दी। एडीएम के विशेष प्रयासों की प्रशंसा की।

एडीएम ने आनंद सर्विस सोसायटी इंदौर के डॉ. पुरोहित एवं पुरोहित ने मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मूकबधिर बच्चों के लिए साईन लैंग्वेज की ऑनलाईन कक्षाओं की शुरुआत देश में सबसे पहले नीमच में हुई है।images credit – google

About

Check Also

महाकुंभ : संन्यासिनी अखाड़े में 246 महिलाओं ने संन्यास दीक्षा, और 7,000 ने गुरु मंत्र किया आत्मसात

प्रयागराज महाकुम्भ सनातन के विस्तार की नई इबारत लिख रहा है। महाकुम्भ में बड़ी संख्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *