tag manger - विधान सभा चुनाव : डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव – KhalihanNews
Breaking News

विधान सभा चुनाव : डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव

आगामी डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा के चुनाव कराये जायेंगे| सबसे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में वोटिंग होगी| इसके बाद अगले साल की शुरुआत में मध्यप्रदेश में चुनाव होंगे| फिर मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा में वोट डाले जायेंगे|

सबसे पहले नंबर आयेगा गुजरात का| इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे| इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव इस साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर 2022 में कराये जायेंगे| गुजारत में 182 विधानसभा सीट के लिए चुनाव कराये जायेंगे, तो हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए चुनाव होंगे|

अगले साल यानी वर्ष 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे| सबसे पहले मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं| भारतीय जनता पार्टी शासित इस राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए जनवरी 2023 में चुनाव कराये जायेंगे| इसके बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में एक साथ चुनाव कराये जायेंगे| मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में मार्च 2023 में वोट डाले जायेंगे | मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में 60-60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे|

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग होना है, जबकि मिजोरम में 40 सीटों पर| राजस्थान में 200 सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि तेलंगाना में 119 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव कराये जायेंगे| इन चार में से किसी भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है|

About admin

Check Also

घर में उगायें भरपूर पैदावार देने वाली लाल भिंडी की फसल

लाल भिंडी में हरी भिंडी की तुलना में अधिक पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं, खासकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *