tag manger - पशुपालन से आमदनी बढ़ाने के अचूक नुस्खे – KhalihanNews
Breaking News

पशुपालन से आमदनी बढ़ाने के अचूक नुस्खे

पशुपालन भी खेती-किसानी का ही एक हिस्सा है| पशुपालन दूध, मांस, अंडे, जैविक खाद समेत कई कामों के लिए किया जाता है| पशुपालन में गाय-भैंस, भेड़-बकरी, सूअर, मुर्गा, बतख, बटरे समेत कई तरह के पशु-पक्षियों का पालन-पोषण शामिल है|

अगर किसान वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करें तो निश्चित ही उन्हें इस काम से कभी नुकसान नहीं हो सकता| वरिष्ठ पशु चिकित्सक किसानों को पशुपालन की कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर किसान पशुपालन को हमेशा के लिए फायदे का सौदा बना सकते हैं|

पशुपालन में पशु की अच्छी नस्ल का चुनाव ही आमदनी का पहला कदम है| खासतौर से गाय-भैंस पालन में तो अच्छी नस्ल का चुनाव बहुत मायने रखता है| इसलिए पशु खरीदते समय किसी जानकार या पशु चिकित्सक की सलाह जरूर लें| पशु खरीदने से पहले उसकी वंशावली के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें|
जब आप पूरी पड़ताल के बाद पशु खरीदकर ले आए हैं तो अब बारी आती है उसके खान-पान की| अपने पशु को अच्छे पोषण वाला आहार ही दें| अच्छा चारा व दाना-पानी देने से न केवल पशु की सेहत अच्छी रहती है बल्कि उनकी उत्पादक क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है. पौष्टिक पशु आहार की मात्रा, उसे खिलाने के तरीके बारे में पशु चिकित्सक से मौसम के मुताबिक सलाह लेते रहें|

पशु आवास में पशु के लिए पानी का भी पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए| गर्मी के मौसम में पशु को कई बार पानी पिलाएं. पशु आवास को कई बार पानी से साफ करें|

जिस तरह हमें तरो-ताजा रहने के लिए साफ-सुथरे और खुले घर की जरूरत होती है, वही बात पशुओं पर भी फिट बैठती है| पशु का आवास जितना साफ-सुथरा होगा, पशु उतना ही सेहतमंद रहेगा और बीमारियों का खतरा कम होगा| पशु आवास में ताजा हवा और रोशनी आने का प्रबंध होना चाहिए| पशु को बैठने की पर्याप्त जगह होनी चाहिए| पशु का रोजाना ताजा पानी से नहलाना भी चाहिए| पशु आवास की फिनायल या अन्य कीटनाशकों से समय-समय पर सफाई करते रहना चाहिए|

जैसे नवजात बच्चों को तमाम तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं, ठीक उसी तरह पशुओं को भी बीमारियों से बचाने के लिए उनका समय-समय पर टीकाकरण जरूरी होता है| मौसम के बदलने पर डॉक्टर की सलाह पर उसका टीकाकरण कराते रहें| इसके अलावा पशु की सेहत या उसके खान-पान में बदलाव दिखाई देने पर फौरन डॉक्टर के पास ले जाएं|

पशु पालन करके आप जो भी काम कर रहे हैं, उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें| इससे बाजार में आपका विश्वास बढ़ेगा और आपके सामान की लगातार मांग बनी रहेगी| मिलावट करने से कुछ समय के लिए आपका मुनाफा बढ़ तो जाता है लेकिन जल्द ही लोगों का आप पर से विश्वास भी खत्म होने लगता है जो आगे चलकर नुकसानदायक होता है|

About admin

Check Also

https://khalihannews.com/

जलवायु परिवर्तन के असर से 2050 से 20 फीसदी कम होगी धान की पैदावार

पेरिस ओलंपिक में जब भारत की महिला पहलवान जीतने के लिए संघर्ष कर रही थी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *